Advertisment

MP Board Exam 2026: मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, जानें कब कौनसा पेपर

MP Board Exam 2026: मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। 7 फरवरी से 12वीं और 11 फरवरी से 10वीं के एग्जाम होंगे।

author-image
Rahul Garhwal
MP Board Exam 2026 time table 10th 12th hindi news

हाइलाइट्स

  • MP बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी
  • 7 फरवरी 2026 से 12वीं की परीक्षा
  • 11 फरवरी 2026 से 10वीं की परीक्षा
Advertisment

MP Board Exam 2026: मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाली 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। 7 फरवरी से 12वीं और 11 फरवरी से 10वीं के एग्जाम होंगे।

10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित

MP Board Exam 2026

MP Board Exam hindi news

13 अगस्त को मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2026 में होने वाली 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

12वीं का टाइम टेबल

time table 12th mp board

10वीं का टाइम टेबल

10th time table mp board

MP Board Exam

12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक

12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होगी। 3 मार्च को आखिरी पेपर होगा। 12वीं के प्रैक्टिकल 10 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक होंगे।

Advertisment

10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू

10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन हिंदी का पेपर होगा। 2 मार्च को आखिरी पेपर होगा।

सुबह 9 से 12 बजे तक पेपर

10वीं-12वीं के एग्जाम सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होंगे। सभी स्टूडेंट्स को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 15 मिनट पहले एग्जाम हॉल में एंट्री बंद हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: एमपी में 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, भोपाल में जमकर बरसा पानी, जानें मौसम का हाल

Advertisment

10 मिनट पहले मिलेगी आंसर शीट

10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स को पेपर शुरू होने के 10 मिनट पहले आंसर शीट मिलेगी। वहीं 8 बजक 55 मिनट पर प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।

पीएम से मिला सम्मान, काम में नंबर वन, फिर भी सरकार से क्यों नाराज हैं तहसीलदार, क्या है इनकी मांग?

MP Tehsildar and Nayab Tehsildar Protest 2025: मध्यप्रदेश में 6 अगस्त से तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने सामूहिक रूप से काम से दूरी बना ली है। वे न तो आधिकारिक हड़ताल पर हैं, और न ही किसी अवकाश पर, लेकिन उनके इस कदम से पूरे प्रदेश में राजस्व कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
MP board exam 2026 MP Board Exam 2026 hindi news MP Board Exam 2026 10th 12th
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें