Advertisment

MP Board 5th-8th : बड़ी खबर! 12 साल बाद एक बार फिर 5वीं, 8 वीं परीक्षाएं होंगी ​बोर्ड, इसी सत्र से होगी लागू

MP Board 5th-8th : बड़ी खबर! 12 साल बाद एक बार फिर 5वीं, 8 वीं परीक्षाएं होंगी ​बोर्ड, इसी सत्र से होगी लागू mp-board-5th-8th-big-news-after-12-years-once-again-there-will-be-5th-8th-examinations-the-board-will-be-applicable-from-this-session

author-image
Preeti Dwivedi
MP Board 5th-8th : बड़ी खबर! 12 साल बाद एक बार फिर 5वीं, 8 वीं परीक्षाएं होंगी ​बोर्ड,  इसी सत्र से होगी लागू

भोपाल। स्कूल विद्यार्थियों के MP Board 5th-8th लिए एक बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा फिर से एक बदलाव किया जा सकता है। एमपी बोर्ड फिर से सरकारी व निजी स्कूलों में पांचवी व आठवीं को एक बार फिर से बोर्ड परीक्षा में बदलने जा रहा है। ​इसका संचालन इसी सत्र से किया जाएगा। आपको बता दें दो साल पहले पांचवी व आठवीं की बोर्ड परीक्षाए करवाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन कोविड के चलते ऐसा नहीं हो पाया था।

Advertisment

लेकिन इस सत्र से एक बार फिर यह परीक्षा बोर्ड पैटर्न से ही होगी। फिलहाल जो कोरोना की स्थिति है उसे देखते हुए 5वीं, 8वीं की परीक्षा ऑफलाइन कराने के फैसला लिया है। इस आदेश से पैरेंट्स को काफी राहत मिलेगी, हालांकि कोरोना को लेकर भी उनमें डर बना हुआ। आपको बता दें कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद 5वीं और 8वीं की बोर्ड एग्जाम को खत्म कर दिया गया था। अब 12 साल बाद एक बार फिर से बोर्ड पैटर्न पर परीक्षाएं की जाएंगी।

दरअसल शुक्रवार को मिंटो हाल में मप्र स्कूल शिक्षा विभाग व नई शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई थी। जिसमें शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, भारतीय संस्कृति, सभ्यता और गौरव की पुनर्स्थापना के साथ ही भारत को विश्व का सिरमौर बनाने की दिशा में आजादी के बाद उठाया गया सबसे महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों का मूल्यांकन, परीक्षाओं के वर्तमान स्वरूप के अलावा विद्यार्थी की समग्र योग्यता की दृष्टि से विचार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन के लिए भाषा की महत्ता पर जोर देते हुए मातृभाषा में अध्ययन और अध्यापन की बात भी रखी।

प्रदेश में खुलेंगे 53 विश्व स्तरीय स्कूल
परमार के अनुसार प्रदेश में 53 विश्व-स्तरीय स्कूल बनाए जा रहे हैं और शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार के लिए 350 सीएम राइज स्कूल की स्थापना की जा रही है। इसका फायदा ये होगा कि विद्यार्थी देश के अन्य राज्यों की भाषा का ज्ञान भी ले सकेंगे।

Advertisment

winter vacation in up school Department winter vacation in schools winter vacation winter in up winter holidays in up schools winter holidays in schools uttar pradesh schools shut uttar pradesh schools covid guidelines uttar pradesh schools uttar pradesh school news uttar pradesh school holiday Uttar Pradesh Samachar uttar pradesh primary school reopen today uttar pradesh news uttar pradesh ki news uttar pradesh ki khabren uttar pradesh ke samachar uttar pradesh ke mukhya samachar uttar pradesh ka samachar uttar pradesh holidays Uttar Pradesh up temperature UP Schools topnews top news see list of holidays School Holiday List 2021 School Education school Pradesh Breaking Hindi News mpshcool news MP SCHOOL NEWS MP School Holiday news MP School Holiday List 2021-2022 MP School Holiday List 2021 MP School Holiday bhopal MP School Holiday MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi uttar pradesh government MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mp board 5th and 8th Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi holidays in uttar pradesh hindi samchar Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news fir se 5th and 8 th class hogi board declared holiday breking news bansal tag bansal news today bansal mp news today bansal mp news 15 days vacation "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें