Advertisment

MP बोर्ड की 10वीं में 100% परिणाम लाने वाली प्रज्ञा पहली छात्रा: पिछले 20 साल के रिकॉर्ड में नहीं आया ऐसा परिणाम

MP Board 10th Result 2025: सिंगरौली की 10वीं टॉपर प्रज्ञा जायसवाल ग्लोरियस पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। टॉपर प्रज्ञा के अंग्रजी, हिंदी, संस्कृत, गणित और विज्ञान में 100-100 अंक प्राप्त किए हैं। सामाजिक विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए हैं लेकिन आंतरिक अंक जोड़ने पर कुल अंक 100 बनता हैं।

author-image
sanjay warude
MP बोर्ड की 10वीं में 100% परिणाम लाने वाली प्रज्ञा पहली छात्रा: पिछले 20 साल के रिकॉर्ड में नहीं आया ऐसा परिणाम

हाइलाइट्स

  • प्रज्ञा ने पांच विषयों में 500 में से 500 अंक लाए
  • सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं प्रज्ञा जायसवाल
  • सफलता में माता, पिता, शिक्षकों का रहा श्रेय
Advertisment

MP Board Singrauli Girl 10th Topper: मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) का मंगलवार, 6 मई को परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। जिसमें एमपी बोर्ड (MP Board) की 10वीं में सिंगरौली (Singrauli) की प्रज्ञा जायसवाल ( Pragya Jaiswal) ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इतना उत्कृष्ट परिणाम लाने वाली प्रज्ञा एमपी (MP) की यह पहली छात्रा हैं। MP बोर्ड के 20 साल के रिकॉर्ड में 100 फीसदी अंक वाला ऐसा परिणाम देखने में नहीं आया है।

सिंगरौली की 10वीं टॉपर प्रज्ञा जायसवाल ग्लोरियस पब्लिक स्कूल (Glorious Public School) की छात्रा हैं। टॉपर प्रज्ञा के अंग्रजी (English), हिंदी (Hindi), संस्कृत (Sanskrit), गणित (Mathematic) और विज्ञान (Science) में 100-100 अंक प्राप्त किए हैं। सामाजिक विज्ञान (social science) में 97 अंक प्राप्त किए हैं। लेकिन आंतरिक अंक जोड़ने पर कुल अंक 100 बनता हैं। इस तरह छात्रा प्रज्ञा ने छह विषयों में कुल 600 अंक हासिल किए हैं।

MP Pragya Jaiswal Topper

सिविल सर्विस में जाना चाहती हूं, किसी का फोर्स नहीं

एमपी की टॉपर छात्रा प्रज्ञा जायसवाल कहती हैं कि आगे सिविल सर्विस में जाना चाहता हूं। परिजन ने मुझे यह राह दिखाई है। इसमें किसी ने फोर्स नहीं किया है। परीक्षा को मैंने टारगेट कर पास किया है। कभी पांच से तो कभी सात घंटे भी पढ़ाई की। इस परिणाम में सबकी अपनी-अपनी भूमिका रही है। माता, पिता, शिक्षकों का बराबर सहयोग रहा है। लेकिन मुझे इतनी उम्मीद नहीं थी।

Advertisment

MP Pragya Jaiswal Topper

पिता कहते थे कि इतना मत पढ़ कि समस्या हो जाए

पिता बिनय कुमार जायसवाल कहते हैं कि उसकी मम्मी प्रज्ञा का पल-पल ध्यान रखती थी। स्कूल जाते वक्त खाना खिलाती थी। कई बार प्रज्ञा रात 2 से 3 बजे तक पढ़ती थी। हम कहते भी थे कि बेटा इतना मत पढ़ो कि कोई समस्या न हो जाए। उसे पढ़ाई के लिए कोई कुछ नहीं कहता था। माता का कहाना हैं कि हम तो जरिया है, उसकी मेहनत का यह परिणाम है।

ये भी पढ़ें: MP Board 12th 2025: बारहवीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने किया टॉप, 74.48% स्टूडेंट पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CM ने प्रज्ञा से मिलने की इच्छा जताई

परीक्षा का परिणाम जारी करते वक्त प्रज्ञा का परिणाम देखकर ने कहा कि ऐसा क्या कर दिया भाई इस प्रज्ञा ने जो 500 में से 500 अंक पा लिए। उन्होंने कहा कि मैं सरकारी स्कूल से पढ़ा हूंं। ऐसी होनहार बेटी से मिलना पड़ेगा। धन्य हो ऐसे माता-पिता जिन्होंने ऐसी बेटियों को जन्म दिया।

Advertisment

MP Board 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल घोषित, 17 जून से शुरू होगी परीक्षा

MP Board Supplementary Exam 2025 Dates

MP Board Supplementary Exam 2025 Dates: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board Secondary Education) वर्ष 2025 में हाईस्कूल (High school) और हायर सेकंडरी (Higher secondary) में असफल (failed) रहे छात्रों को दूसरा मौका दे रहा है। इसमें अपनी सफलता से नाखुश छात्र भी अंक बढ़ाने के उद्देश्य से दोबारा मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

MPBoard10thResult2025 PragyaJaiswalTopper MPBoard100PercentMarks MPBoardTopper2025 MPSingrauliGirl10thTopper MPBoardResultNews GloriousPublicSchoolSingrauli Civil ServicesAspirantStudent MPBoard2025 10thTopper PragyaJaiswal MPBoardResult 100PercentMarks SingrauliNews StudentSuccess EducationNews CivilServicesDream
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें