Advertisment

MP Board Exam: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

MP Board 10th-12th Exam: प्रोजेक्ट में बेस लर्निंग विधि को अपनाया गया है। इसमें स्टूडेंट्स की समस्या को प्रोजेक्ट से सोल्व किया जाता है।

author-image
Kushagra valuskar
MP Board Exam: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

MP Board 10th-12th Exam: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा फरवरी 25 फरवरी से शुरू होंगी। एग्जाम से पहले स्कूल शिक्षा विभाग नई पहल करने जा रहा है। इस बार बेस्ट ऑफ फाइव योजना खत्म हो गई है। ऐसे में रिजल्ट सुधारने के लिए एजुकेशन डिपार्टमेंट जुट गया है।

Advertisment

प्रदेश स्तर पर मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं, जो सीएम राइज स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराएंगे। स्कूलों में वार्डन टीचर तैनात होंगे, जो छात्रों की निगरानी करेंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने संयुक्त संचालक, जिला और शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

शिक्षक को मिलेगी पांच छात्रों की जिम्मेदारी

प्रोजेक्ट में बेस लर्निंग विधि को अपनाया गया है। इसमें स्टूडेंट्स की समस्या को प्रोजेक्ट से सोल्व किया जाता है। राज्य के 274 सीएम राइज स्कूलों के 32 टीचर्स को मास्टर ट्रेनर के लिए चुना गया है। इन्हें स्वयंसेवी संस्था ने पांच दिन की ट्रेनिंग दी है। अब ये शिक्षक हर संभाग के शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

हर सप्ताह लिया जाएगा टेस्ट

स्कूल में वार्डन टीचर बनाए जाएंगे। प्रत्येक वार्डन को पांच बच्चों की जिम्मेदारी दी जाएगी। ये शिक्षक छात्रों की परीक्षा तैयारी से लेकर खान-पान पर नजर रखेंगे। हर हफ्ते रिपोर्ट बनाएंगे। साथ ही हर सप्ताह बच्चों का टेस्ट लेकर तैयारियों को जांचा जाएगा। इस बार परीक्षा के बाद भी क्लास लगाई जाएंगी। तीन सालों के प्रश्नपत्रों की प्रैक्टिस कराई जाएगी। कुछ स्कूल छुट्टियों के दिन भी क्लास लगाकर छात्रों को पढ़ा रहे हैं।

Advertisment

publive-image

एमपी बोर्ड 12वीं का टाइम टेबल

  • 25 फरवरी 2025- हिंदी
  • 28 फरवरी 2025- अंग्रेजी
  • 1 मार्च 2025- उर्दू, मराठी
  • 4 मार्च 2025- फीजिक्स, इकोनॉमिक्स, भारतीय कला का इतिहास, एनिमल हसबैंडरी, एलिमेंट्स ऑफ साइंस
  • 5 मार्च 2025- बायोटेक्नोलॉजी, गायन, तबला
  • 6 मार्च 2025- ड्राइंग और डिजाइन
  • 7 मार्च 2025- भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन
  • 8 मार्च 2025- बायोलॉजी
  • 10 मार्च 2025- साइकोलॉजी
  • 12 मार्च 2025- संस्कृत
  • 17 मार्च 2025- केमिस्ट्री, हिस्ट्री, बिजनेस स्टडीज, होम मैनेजमेंट
  • 20 मार्च 2025- समाज शास्त्र
  • 22 मार्च 2025- एग्रीकल्चर, होम साइंस, बुक कीपिंग और अकाउंटेंसी
  • 24 मार्च 2025- पॉलिटिकल साइंस
  • 25 मार्च 2025- मैथ्स

publive-image

एमपी बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल

  • 27 फरवरी 2025- हिंदी
  • 28 फरवरी 2025- उर्दू
  • 3 मार्च 2025- अंग्रेजी
  • 5 मार्च 2025- मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, पेंटिंग, गायन, तबला, कंप्यूटर
  • 6 मार्च 2025- संस्कृत
  • 10 मार्च 2025- गणित
  • 13 मार्च 2025- सोशल साइंस
  • 19 मार्च 2025- विज्ञान

10वीं-12वीं के छात्र ऐसे डाउनलीड करें डेटशीट

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर लिंक 'एमपी बोर्ड एग्जाम 2025 डेटशीट क्लास 10-12' पर क्लिक करें।
  • अब एक नई स्क्रीन ओपन होगी, जिसमें छात्र डेटशीट और बाकी डिटेल्स देख पाएंगे।
  • डेटशीट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Advertisment
MP news mp board result 2025 mp board exam mp board 12 exam date mp board 10 exam date mp board master trainers
Advertisment
चैनल से जुड़ें