Advertisment

MP BJP का बड़ा एक्शन: भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ को हटाया, नयन सोनी पर भी कार्रवाई

author-image
Bansal News
MP BJP का बड़ा एक्शन: भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ को हटाया, नयन सोनी पर भी कार्रवाई

इंदौर/भोपाल। MP BJP Big Action मध्य प्रदेश बीजेपी (MP BJP) ने बड़ा एक्शन लेते हुए भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ और नयन सोनी को हटा दिया है। दोनों पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई इंदौर में सौगात मिश्रा पर हमला करने के मामले में की गई है।

Advertisment

इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वैभव पंवार के सामने भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा पर इन लोगों ने हमला करते हुए पिटाई कर दी थी। अब युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के इस मामले में शुभेंद्र गौड़ और नयन सोनी पर अनुशासनहीनता की यह कार्रवाई की गई है।  MP BJP Big Action

कथित टिप्पणी पर शुरू हुआ था विवाद

चश्मदीदों के मुताबिक इंदौर दौरे पर आए पवार की मौजूदगी में भंवरकुआं क्षेत्र के एक रेस्तरां में भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा द्वारा मोर्चे के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ के पिता को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद की शुरुआत हुई थी। विवाद बढ़ने पर मिश्रा को गौड़ के कथित समर्थकों ने पीट दिया। MP BJP Big Action

वाकये को सामान्य बताया

विवाद के बाद शहर भाजपा कार्यालय पहुंचे मिश्रा ने इस वाकये को ‘‘सामान्य’’ बताते हुए कहा था कि उन्होंने पार्टी संगठन को तमाम घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। हालांकि, बाद में शहर भाजपा अध्यक्ष ने गौड़ के इशारे पर 'गुंडों' द्वारा उन पर घात लगाकर हमला करने का आरोप लगाया। MP BJP Big Action

Advertisment

नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था

भाजयुमो के एक पदाधिकारी ने बताया कि रेस्तरां में हुई मारपीट की घटना को लेकर मोर्चे के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने गौड़ को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया था।  उधर, युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने इस घटनाक्रम के दो कथित वीडियो भी ट्वीट किए थे। MP BJP Big Action

त्रिपाठी ने ट्वीट में किया था सवाल

त्रिपाठी ने ट्वीट में सवाल किया था कि 'खुलेआम मारपीट करते इन युवा मोर्चा पदाधिकारियों पर अब तक कोई पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं की गई है? क्या पुलिस सिर्फ उन आंदोलनकारियों पर ही तत्परता से कार्रवाई करती रहेगी, जो सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं?' MP BJP Big Action

हालांकि, बीते शनिवार को हुए मारपीट के इस मामले में अब कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

OnePlus Discount: वनप्लस के इस फोन में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, OnePlus कम्युनिटी सेल में गिरी कीमत

IAS Anna Rajam Malhotra Success Story: UPSC परीक्षा पास करने वाली पहली भारतीय महिला कौन?, जानें

MP NEWS: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के 6 साल के पोते सहस्त्रजय सिंह का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisment
BJYM MP BJP Big Action bjym nayan soni removed bjym state minister mp action
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें