Advertisment

MP Election 2023: प्रियंका गांधी पर FIR दर्ज कराएंगी BJP, CM ने कहा कांग्रेसियों में लट्ठम-लट्ठ

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के एमपी में बीजेपी को 50 प्रतिशत की कमीशन वाली सरकार बताने वाले टृवीट पर बीजेपी एफआईआर कराएगी।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Election 2023: प्रियंका गांधी पर FIR दर्ज कराएंगी BJP, CM ने कहा कांग्रेसियों में लट्ठम-लट्ठ

भोपाल। MP Election 2023: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को एमपी में बीजेपी को 50 प्रतिशत की कमीशन वाली सरकार कहना भारी पड़ गया है। इसे लेकर एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है​ कि मध्यप्रदेश (MP Election 2023) में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।

Advertisment

इस पर बीजेपी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ लीगल एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके बाद बीजेपी (MP Election 2023) प्रियंका गांधी पर एफआईआर दर्ज कराएगी। दरअसल प्रियंका गांधी ने बीजेपी को 50 प्रतिशत वाली सरकार कहते हुए ट्वीट किया था।

जिसके बाद इसी ट्वीट की चिट्ठी वायरल होने पर सियासत गरमा गई है। इसके बाद बीजेपी ने कहा है कि प्रियंका गांधी पर वह FIR दर्ज कराएगी। तो वहीं अब वार पर पलटवार शुरू हो गए हैं।

सीएम ने कहा सूत न कपास, कांग्रेसियों में लट्ठम लट्ठ

प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा हैं लेटर में जो एड्रेस दिया वह कहीं नहीं है। उन्होंने कहा आदमी है नहीं। संस्था का पता-लापता है। चिट्ठी फर्जी है, सूत न कपास, कांग्रेसियों में लट्ठम लट्ठ

Advertisment

पीसीसी चीफ कमलनाथ का बयान

भ्रष्टाचार के हजारों मामले हैं, किन-किन पर केस करेगी बीजेपी। अब जब भ्रष्टाचार के खुलासे हो रहे हैं, तो उनके पास उपाय क्या बचा है। पत्र फर्जी हो, सही हो, 1 दो 2 पत्र क्या, 100-50 बता देंगे।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में क्या लिखा

दरअसल प्रियंका गांधी ने शुक्रवार शाम को एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मध्यप्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।

कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्यप्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्यप्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।

Advertisment

MP Election 2023, priyanka ghandhi, FIR on Priyanka Ghandhi, BJP FIR on Priyanka Gandhai, Government with 50 percent commission, mp hindi news

priyanka ghandhi mp hindi news MP election 2023 Government with 50 percent commission FIR on Priyanka Ghandhi BJP FIR on Priyanka Gandhai
Advertisment
चैनल से जुड़ें