Advertisment

MP BJP का बड़ा फैसला, प्रदेश कार्यालय में हर दिन एक मंत्री की ड्यूटी अनिवार्य, जनता से होगा सीधा संवाद

MP BJP Office Minister Duty: भोपाल में भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश कार्यालय में हर दिन एक मंत्री की ड्यूटी तय की है। मंत्री न केवल जनता से मिलेंगे, बल्कि सरकार का पक्ष भी रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी हर सप्ताह दो दिन कार्यालय में बैठेंगे।

author-image
anjali pandey
MP BJP का बड़ा फैसला, प्रदेश कार्यालय में हर दिन एक मंत्री की ड्यूटी अनिवार्य, जनता से होगा सीधा संवाद

MP BJP Ministers Duty: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है। अब भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हर दिन एक मंत्री की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। इस दौरान संबंधित मंत्री प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और सरकार का पक्ष भी प्रमुख मुद्दों पर स्पष्ट करेंगे।

Advertisment

इसलिए उठाया ये कदम

पार्टी के इस फैसले से न केवल कार्यालय में मंत्रियों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित होगी, बल्कि संगठन की जमीन पर सक्रियता भी बढ़ेगी।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इस व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने खुद सप्ताह में दो दिन सोमवार और मंगलवार प्रदेश कार्यालय में बैठने का शेड्यूल तय किया है। जिसमें वे कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और जनता की शिकायतों पर सीधे फीडबैक लेंगे।

ये भी पढ़ें: MP News: डीएड रिजल्ट में देरी से बढ़ी अभ्यर्थियों की टेंशन, शिक्षक वर्ग-3 की भर्ती परीक्षा से हो सकते हैं बाहर

कार्यकर्ता और जनता के लिए बनेगा संवाद का मंच

इस नई व्यवस्था से प्रदेश कार्यालय कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ मंच बन जाएगा। जो कार्यकर्ता या आमजन अपनी बात सरकार तक सीधे पहुंचाना चाहते हैं, उन्हें अब मंत्रियों से मिलने के लिए इधर-उधर भटकने की ज़रूरत नहीं होगी। तय दिन पर वे सीधे कार्यालय पहुंचकर संवाद कर सकेंगे।

Advertisment

संगठन-सरकार का तालमेल

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहले ही कार्यकर्ताओं को सलाह दे चुके हैं कि वे भोपाल में अनावश्यक समय न बिताएं और अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें। अब जब मंत्री खुद राजधानी के प्रदेश कार्यालय में नियमित रूप से बैठेंगे, तो कार्यकर्ताओं को भी स्पष्ट मार्गदर्शन मिलेगा और निर्णय प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी।

जल्द लागू होगी व्यवस्था

यह नई प्रणाली जल्द ही अमल में लाई जाएगी, जिससे प्रदेश कार्यालय में नेताओं की उपस्थिति, जनता से सीधा संवाद और संगठन के स्तर पर स्पष्टता तीनों ही पहलुओं को एक नई धार मिलेगी। भाजपा इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा और सकारात्मक कदम मान रही है।

मुख्य बिंदु
Advertisment
MP BJP Office minister duty in BJP office Hemant Khandelwal BJP BJP daily meeting MP BJP office Bhopal update BJP minister public meeting MP BJP news 2025 बीजेपी प्रदेश कार्यालय भोपाल मंत्री की ड्यूटी बीजेपी ऑफिस हेमंत खंडेलवाल बैठक मध्यप्रदेश बीजेपी बैठक संगठन सरकार तालमेल भाजपा मंत्री जनता संवाद भाजपा कार्यालय फैसले
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें