Advertisment

MP BJP New State President: हेमंत खंडेलवाल बने MP बीजेपी के नए अध्यक्ष, हाथ पकड़कर मंच पर ले गए CM

MP BJP New State President: बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल MP के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (BJP new president) निर्विरोध चुन लिए गए हैं। औपचारिक घोषणा 2 जुलाई, बुधवार को की जाएगी।

author-image
sanjay warude
MP BJP News State President

MP BJP News State President

MP BJP New State President: बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) MP के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (BJP new president) निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नॉमिनेशन प्रोसेस में मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav)  उनके प्रस्तावक बने। प्रदेश अध्यक्ष पद के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा 2 जुलाई, बुधवार को की जाएगी।

Advertisment

शाम करीब 4.45 बजे चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Election in charge Dharmendra Pradhan) बीजेपी कार्यालय पहुंचे। केंद्रीय मंंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Ministers Shivraj Singh Chouhan) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) साथ आए। नॉमिनेशन प्रोसेस (nomination process) के तहत चुनाव प्रभारी मंच पर मौजूद रहे। मंच के सामने हेमंत खंडेलवाल आगे की पहली कतार में बैठे थे। प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा (Hitanand Sharma) के इशारा करने पर सीएम मोहन यादव उन्हें मंच पर ले आए। चुनाव प्रभारी के साथ पर्यवेक्षक सरोज पांडे (Saroj Pandey) और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे।

नॉमिनेशन में खंडेलवाल का सिंगल नाम

बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) और प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर (Vivek Shejwalkar) ने हेमंत खंडेलवाल से नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल करवाया। नॉमिनेशन का आखिरी समय शाम 6.30 बजे है,  लेकिन आखिरी समय तक हेमंत खंडेलवाल का सिंगल ही नाम आया। जिसके बाद उन्हें निर्विरोध मान लिया। हेमंत खंडेलवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बुधवार सुबह 10.30 बजे भाजपा के प्रदेश संगठन की बैठक होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होगी।

[caption id="attachment_850288" align="alignnone" width="1083"]MP BJP New State President प्रस्तावक सीएम मोहन यादव के साथ हेमंत खंडेलवाल ने चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर को नॉमिनेशन फॉर्म दिया।[/caption]

Advertisment

मालवा-निमाड़ से 8वें प्रदेश अध्यक्ष

मालवा-निमाड़ से बीजेपी को अब तक सबसे अधिक बार प्रदेशाध्यक्ष का नेतृत्व मिला। इस क्षेत्र से कुल आठ बार नेताओं ने प्रदेश संगठन की कमान संभाली। हेमंत खंडेलवाल आठवें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं।

बैतूल सीट से विधायक हैं खंडेलवाल

हेमंत खंडेलवाल (Betul MLA Hemant Khandelwal) इस समय एमपी की बैतूल विधानसभा सीट (Betul Assembly Seat) से भाजपा के विधायक हैं। उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल  (Vijay Kumar Khandelwal) भाजपा के वरिष्ठ नेता और बैतूल से सांसद रहे हैं। 2008 में पिता के निधन के बाद हेमंत खंडेलवाल सक्रिय रूप से राजनीति में आए और उसी साल लोकसभा उपचुनाव (Lok Sabha by election) जीतकर सांसद चुने गए।

बैतूल से पिता रह चुके हैं सांसद

विधायक खंडेलवाल (Betul MLA Hemant Khandelwal) के पिता विजय कुमार खंडेलवाल (Vijay Kumar Khandelwal) भाजपा के वरिष्ठ नेता और बैतूल से सांसद रहे हैं। 2008 में पिता के निधन के बाद हेमंत खंडेलवाल सक्रिय रूप से राजनीति में आए और उसी साल लोकसभा उपचुनाव जीतकर सांसद बने।

Advertisment

यह खबर भी पढ़ें: MP Cabinet Meeting: सभी पुलों की होगी मरम्मत, मेधावी छात्रों को बांटे जाएंगे लैपटॉप, ये योजना हुई मंजूर, जानें सभी फैसले

केंद्रीय मंत्री उईके भी पहुंचे Office

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) समेत केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके (Union Minister Durgadas Uikey) बीजेपी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केंद्रीय मंत्री उईके के नाम की भी अटकलें चल रही थी। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री उईके ने कहा कि संगठन तय करता है अध्यक्ष वही बनता है। चुनाव के बाद साफ हो जाएगा अध्यक्ष कौन होगा ?।

बैतूल में मना जश्न, आतिशबाजी की

हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) के नए प्रदेशाध्यक्ष बनने की खबरों के बाद बैतूल भाजपा कार्यालय (Betul BJP Office) 'विजय भवन' (Vijay Bhavan) में जश्न मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई (Sweet) खिलाकर जमकर आतिशबाजी (fireworks) की।

Advertisment

खबर अपडेट की जा रही...

देखें कौन, कब रहा प्रदेशाध्यक्ष

MP BJP News State President

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें। 

प्रदेशाध्यक्ष के लिए हेमंत खंडेलवाल के नाम पर क्यों लगी मुहर, इन 5 वजहों से बने BJP के मुखिया

Hemant Khandelwal

Hemant Khandelwal Kon Hain: लंबे इंतजार के बाद अब मध्यप्रदेश बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल मध्यप्रदेश भाजपा के निर्विरोध नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

mp political mp-new bjp-state-president news -hemant-khandelwal- news hindi-news-wks
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें