Advertisment

MP BJP NEW OFFICE: भाजपा कार्यालय के 10 मंजिला भवन पर बनेगा हेलीपेड, ऐसा होगा MP BJP का नया दफ्तर

MP BJP NEW OFFICE: भाजपा कार्यालय के 10 मंजिला भवन पर बनेगा हेलीपेड, ऐसा होगा MP BJP का नया दफ्तर MP BJP NEW OFFICE: Helipad will be built on 10-storey building of BJP office, this will be the new office of MP BJP rd

author-image
govind Dubey
MP BJP NEW OFFICE: भाजपा कार्यालय के 10 मंजिला भवन पर बनेगा हेलीपेड, ऐसा होगा MP BJP का नया दफ्तर

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election) होने जा रहे हैं। वहीं चुनावों से पहले भाजपा राजधानी भोपाल में मौजूद अपने कार्यालय को भव्य बनाने जा रही है। पहले की बात करें तो रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (rani kamlapati railway station) के पास मौजूद यह प्रदेश कार्यालय एशिया महाद्वीप में किसी भी राजनीतिक दल का सबसे बड़ा कार्यालय माना जाता था। हालांकि बाद में दिल्ली (Delhi) में बने पार्टी कार्यालय और दूसरी अन्य पार्टियों के बड़े दफ्तरों के बन जाने के बाद इसका यह दर्जा छिन गया।

Advertisment

वहीं अब भारतीय जनता पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले आगामी जरूरतों को देखते हुए एक ऐसा दफ्तर बनाने के मूड में हैं जिसमें पार्किंग से लेकर कम्युनिकेशन,मीडिया, आदि क्षेत्रों की सभी जरूरतों को एक ही कैंपस में पूरा किया जा सके। साथ ही बताया जा रहा है कि इस कार्यालय की छत पर हेलीकॉप्टर को भी उतारा जा सकेगा।

100—150 करोड़ होगी लागत

भारतीय जनता पार्टी अभी मौजूद अपने प्रदेश कार्यालय को भव्य रूप देने की तैयारी में है। इस बात को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी ​स्वीकार किया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

सूत्रों की माने तो अभी नए कार्यालय के डिजाइन पर काम चल रहा है। जैसे ही यह पूरा हो जाता है, वैसे ही निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि यह नया भवन 10 मंजिल का होगा, जो करीब 50 हजार वर्गफीट में बनाया जाएगा। इसकी संभावित लागत 100 से 150 करोड़ या इससे भी ज्यादा हो सकती है।

Advertisment

इसलिए पड़ी नए भवन की जरूरत

भाजपा के वर्तमान प्रदेश कार्यालय ने 1991 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के कार्यकाल में आकार लिया था। भाजपा के नेताओं को भरोसा था यह क्षेत्र भविष्य में राजधानी काकोर एरिया होगा। 20 हजार वर्ग फीट की बिल्डिंग बनाई गई। करीब 27 हजार वर्ग फीट पर कमर्शियल स्पेस है। वहीं वर्तमान में पार्किंग एक बड़ी समस्या है वहीं पदाधिकारियों को बैठने के लिए भी कक्ष कम पड़ने लगे हैं ऐसे में एक नया भवन ही सारी जरूरतों को पूरा कर सकता है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें