Advertisment

MP BJP Jila Adhyaksh: बीजेपी जिला अध्यक्षों की नियुक्ती शुरू, उज्जैन में संजय अग्रवाल, विदिशा में महाराज दांगी को जिम्मा

MP BJP Jila Adhyaksh: लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा का सिलसिला शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन में संजय अग्रवाल को नगर अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

author-image
Rohit Sahu
MP BJP Jila Adhyaksh: बीजेपी जिला अध्यक्षों की नियुक्ती शुरू, उज्जैन में संजय अग्रवाल, विदिशा में महाराज दांगी को जिम्मा

MP BJP Jila Adhyaksh: मध्य प्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार समाप्त हो गया है। उज्जैन से सबसे पहले जिला अध्यक्ष का नाम घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी संजय अग्रवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदिशा से भी नाम सामने आ गया है। विदिशा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महाराज सिंह दांगी को सौंपी गई है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1878508279317582028

विदिशा में महाराज सिंह दांगी को सौंपी जिम्मेदारी

सीएम के गृह जिले के बाद पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र से दूसरा नाम आया। विदिशा में महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

  publive-image
जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे घोषणा

publive-image

बीजेपी जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा को लेकर पर्यवेक्षक और निर्वाचन अधिकारियों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। अब जिला अध्यक्षों के नाम जिलेवार जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया है।

यह भी पढ़ें: युवा शक्ति मिशन लॉन्च: CM मोहन यादव बोले-कागज की डिग्री से जीवन नहीं होता धन्य, युवा नौकरी लेने वाले नहीं देने वाले बनें

Advertisment
सीएम के करीबी हैं संजय अग्रवाल

publive-image

संजय अग्रवाल उज्जैन के 20, उदयन मार्ग के निवासी हैं। उन्होंने बी.कॉम से ग्रेजुएशन किया है। वे पेशे से दाल और बेसन के व्यापारी हैं। वर्तमान में भाजपा नगर जिला महामंत्री का दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भाजपा युवा मोर्चा, और भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। दौलतगंज व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष और लायंस क्लब क्लासिक के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: भोपाल में संविदा और आउटसोर्स श्रमिक कर्मचारी संघ का धरना: आयु सीमा में छूट और बोनस अंक समेत इन मांगों के लिए प्रदर्शन

mp bjp jila adhyaksh mp bjp district presidents district presidents selection process bjp district president mp
Advertisment
चैनल से जुड़ें