Advertisment

MP BJP: सागर और हरदा जिला बीजेपी कार्यकारिणी की घोषणा, अन्य जिलों की भी जल्द जारी होगी लिस्ट

Madhya Pradesh BJP: मध्यप्रदेश में बीजेपी में जिला स्तर पर राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में हरदा और सागर जिलों में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।

author-image
sanjay warude
MP BJP

MP BJP

Madhya Pradesh BJP: मध्यप्रदेश में बीजेपी में जिला स्तर पर राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में हरदा और सागर जिलों में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।

Advertisment

कुछ जिलों में पदाधिकारियों के नाम को लेकर सांसद, विधायक और मंत्रियों में खींचतान चल रही है। जिन जिलों में ज्यादा खींचतान चल रही है, वहां के निर्णय संगठन स्तर पर लिए जाएंगे।

जिलाध्यक्षों से ली गई थी नामों की सूचियां

शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को भोपाल प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों से चर्चा की गई थी। जिसमें जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए संभावित नामों की सूची मांगी गई थी। जिसमें सांसद, विधायक, महापौर समेत अन्य नेताओं के चेहतों को नाम लिए गए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की बैठक के बाद से नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है।

सागर में 22, हरदा में 11 पदों पर नियुक्ति

सागर ग्रामीण में भाजपा ने 22 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस नई टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 6 मंत्री शामिल हैं। इसके साथ ही, कार्यालय प्रभारी और कोषाध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों को आगामी समय में निगम-मंडलों और अन्य संगठनात्मक पदों पर होने वाले बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Nigam Mandal Adhyaksh: 5 पूर्व मंत्रियों के नाम तय ! लिस्ट में इन MLA के भी नाम, सिंगल फॉर्मूला पर होंगी नियुक्तियां

MP Nigam Mandal Adhyaksh

Madhya Pradesh BJP Nigam Mandal President Appointment 2025 Update: मध्यप्रदेश के निगम-मंडलों में अध्यक्ष पदों के लिए बीजेपी के पूर्व मंत्रियों के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। इस लिस्ट में एमपी के पांच एमएलए के नाम भी शामिल हैं। यह सभी नियुक्तियां सिंगल फॉर्मूले पर होंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
sagar news MP BJP District Executive mp bjp hindi news harda news
Advertisment
चैनल से जुड़ें