/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/garba.jpg)
बंसल न्यूज.आगर मालवा। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के काकर गांव में गरबा को लेकर लाठी-डंडे चलने का वीडियो सामने आया है। यह झड़प गांव के दलितों और दबंगों के बीच हुई है। नवरात्रि में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने और गरबा आयोजित करने को लेकर दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
[video width="320" height="568" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/garba-01.mp4"][/video]
दोनों पक्षों पर केस दर्ज
जानकारी के मुताबिक आगर मालवा जिले के काकर गांव में दलिदों द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में माता की झांकी सजाई गई है। इस दौरान गरबा डांस के लिए बाहर के दो लड़कियां बुलाई गई थीं। गरबा के दौरान अचानक दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जिसमें करीब 9 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज की है।
फूहड़ डांस का आरोप
पुलिस के बताए अनुसार दलितों द्वारा यहां माता की झांकी सजाई गई है। नवरात्रि के दौरान गरबा करने के लिए बाहर के दो लड़कियों के लिए यहां बुलाया गया था। दबंगों का आरोप है कि गरबा के दौरान फूहड़ डांस किया जा रहा था। मना करने पर दूसरा पक्ष लड़ने पर उतारू हो गया। महिलाओं ने तो चप्पलों से भी मारना शुरू कर दिया। धीर-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
नशे में रुपए उड़ाने का आरोप
वहीं दलित पक्ष का कहना है कि गरबा के दौरान दबंग लोगों ने आकर रुपए उड़ाना शुरू कर दिए कर थे। इस बात को लेकर विवाद हुआ है। दलितों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग इस दौरान शराब के नशे में थे। बताया गया कि एक दिन पहले शाम को विवाद हुआ था। फिर सुबह होते ही दोबार विवाद की स्थिति बन गई।दोनों तरफ से घायल हुए लोगों में श्यामसिंह, तूफान सिंह, बालक बाई, मानसिंह व जगदीश, सुजान, रम्बाबाई, प्रभू व जगदीश शामिल हैं।
वहीं इस मामले में एएसपी नवल सिंह सिसोदिया का कहना है कि जानकारी लगी है कि गरबा के लिए दो लड़कियों को बाहर से बुलाया गया था। इसी बात को लकेर विवाद हो गया है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया है। जांच की जा रही है।
https://bansalnews.com/interesting-fact-why-the-horse-does-not-sleep-why-does-the-groom-sit-on-the-mare-gul/
https://bansalnews.com/mp-metro-job-jobs-out-in-madhya-pradesh-metro-apply-like-this-gul/
https://bansalnews.com/mp-teacher-transfer-2022-this-time-transfer-and-posting-of-teachers-will-be-done-through-ottms-gul/
https://bansalnews.com/interesting-fact-why-do-best-friends-abuse-be-it-right-or-wrong-know-the-reason-and-punishment-gul/
https://bansalnews.com/lemon-does-not-get-rid-of-intoxication-never-drink-in-a-steel-glass-gul/
https://bansalnews.com/indian-railway-now-there-is-no-chance-of-missing-the-train-rtis-of-isro-will-help-gul/
https://bansalnews.com/mp-school-holiday-school-holiday-due-to-festivals-see-list-here-gul/
https://bansalnews.com/cheetah-news-there-may-be-a-chance-to-go-to-kuno-in-the-prize-gul/
https://bansalnews.com/pan-card-do-you-have-two-pan-cards-so-surrender-quickly-otherwise-you-will-be-punished-gul/
https://bansalnews.com/garba-in-swimming-pool-have-you-ever-seen-garba-in-swimming-pool-video-going-viral-gul/
https://bansalnews.com/bhopal-metro-updates-big-update-regarding-metro-see-in-the-route-map-from-where-to-where-it-will-run-gul/
https://bansalnews.com/confirmed-train-ticket-in-this-way-a-confirmed-seat-is-also-available-in-the-moving-train-this-is-the-special-technology-of-the-railway-gul/
https://bansalnews.com/cybercrime-crash-phone-number-give-even-could-be-dangerous-gul/
https://bansalnews.com/need-to-know-what-bike-driving-weak-getting-your-spine-coming-gap-gul/
https://bansalnews.com/aadhaar-virtual-id-now-share-no-do-it-have-aadhaar-number-soon-do-it-do-it-work-gul/
https://bansalnews.com/now-the-train-operating-between-jhansi-pune-will-stop-at-five-railway-stations-of-madhya-pradesh-gul/
https://bansalnews.com/in-singrauli-district-of-madhya-pradesh-a-case-has-come-to-light-of-an-asi-being-badly-beaten-up-by-three-truck-drivers-gul/
https://bansalnews.com/mp-big-news-innocent-child-dies-after-falling-from-balcony-leaving-100-year-old-mother-on-the-road-gul/
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें