Advertisment

MP Big Breaking News : बड़ी खबर! सरकारी नौकरियों में मिलेगी तीन साल की छूट, आदेश जारी, इस तारीख तक लागू

author-image
Preeti Dwivedi
MP Big Breaking News : बड़ी खबर! सरकारी नौकरियों में मिलेगी तीन साल की छूट, आदेश जारी, इस तारीख तक लागू

भोपाल। MP Big Breaking News एमपी में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। mp breaking news जी हां अब मध्यप्रदेश में वर्दी धारी पदों पर भर्ती पर आयु सीमा पर 3 साल की छूट दी गई है। यदि आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें पहले वैकेंसी पर ही छूट दी जाती है। यह छूट दिसंबर 2023 तक के लिए दी जाएगी। यानि जब तक इस तारीख तक कोई विज्ञापन या भर्ती होगा इस पर आवेदकों को आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी।

Advertisment

इन पदों पर होगी भर्ती —
आपको बता दें पुलिस भर्ती पुलिस आरक्षक, सब इंस्पेक्टर, जेल प्रहरी, वन रक्षक, वन क्षेत्रपाल, सूबेदार स​मेत सभी वर्दीधारी पदों पर भर्तियां होगी। इन सभी में 3 साल की छूट मिलती है। आपको बता दें दिसंबर 2023 तक के लिए दी जाएगी। इस तारीख में जितनी भी भर्ती जारी होंगी उन सभी में ये छूट मिलेगी। आपको बता दें कोविड के चलते दो साल में नौकरियों की भरपाई इनके द्वारा की जा रही है। आपको बता दें राज्य सरकार द्वारा इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। हर छूट हर पद के पहली वैकेंसी के लिए जारी की गई है। इसके बाद जो भी वैकेंसी निकलेगी उस पर ये लागू नहीं होगी। इसके बाद से पुरानी व्यवस्था लागू हो जाएगी।

इतनी मिलेगी छूट —
आपको बता दें अभी तक जो अनारक्षित पद के अभ्यार्थियों के लिए छूट दी जाती है वो 33 साल है लेकिन 3 साल की छूट के बाद ये 36 साल हो जाएगी। इसी तरह हो आरक्षित वर्ग हैं उनके लिए ये छूट 38 साल से 41 वर्ष की हो जाएगी। आपको बता दें यह छूट महिलाओं के लिए भी रहेगी। ​एक अनुमान के अनुसार इससे करीब 1 लाख बेरोजगारों लोगों को फायदा होगा।

MP Police News MP employment news MP Breaking News mp big breaking news jail prahri bhopal news Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें