Advertisment

MP BIG BREAKING: राज्यपाल की सेहत में आई खराबी, मामला गंभीर होने पर एम्स में किए गए भर्ती

MP BIG BREAKING: राज्यपाल की सेहत में आई खराबी, मामला गंभीर होने पर एम्स में किए गए भर्ती

author-image
Bansal News
MP BIG BREAKING:  राज्यपाल की सेहत में आई खराबी, मामला गंभीर होने पर एम्स में किए गए भर्ती

BHOPAL:राजधानी से बड़ी खबर है जहां राज्यपाल मंगू भाई पटेल की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शनिवार रात नौ बजे भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया है। इस बारे में जब डॉक्टरों से बात की गई तब उन्होंने बताया कि, राज्यपाल को तीन दिन से खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत आई थी।जैसे ही इस बात की जानकारी हुई उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। एम्स प्रबंधन ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। ऑक्सीजन लेवल 98% रखने के लिए उन्हें प्रति मिनट ऑक्सीजन दी जा रही है। स्थिति खतरे से बाहर है घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Advertisment

CM ने एम्स पहुंचकर जाना हाल

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को एम्स पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई की सेहत के बारे में जानकारी ली। सीएम ने एम्स के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह से मिलकर राज्यपाल के उपचार के संबंध में चर्चा की।

लगातार दौरों से बिगड़ा स्वास्थ्य

राज्यपाल मंगू भाई पटेल लगातार कई जिलों का दौरा कर रहे थे। उज्जैन, रतलाम, आगर- मालवा सहित तमाम जिलों में जाकर कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे। 18 अगस्त को वे आगर-मालवा जिले की नलखेड़ा तहसील के लसूडिया गांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें