Advertisment

MP School Closed Big Breaking : एमपी में ठंड के चलते बदला स्कूलों का समय, कलेक्टरों ने जारी किए आदेश, इस दिन से फिर पुराने समय से लगेंगे स्कूल

MP Bhopal School Closed Big Breaking : एमपी में ठंड के चलते बदला स्कूलों का समय, कलेक्टरों ने जारी किए आदेश, इस दिन से फिर पुराने समय से लगेंगे स्कूल mp-bhopal-school-closed-big-breaking-school-timings-changed-due-to-cold-in-mp-collectors-issued-orders-from-this-day-schools-will-start-again-from-old-time-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP School Closed Big Breaking : एमपी में ठंड के चलते बदला स्कूलों का समय, कलेक्टरों ने जारी किए आदेश, इस दिन से फिर पुराने समय से लगेंगे स्कूल

सतना। MP School Closed Big Breaking  एमपी में ठंड के कारण तापमान गिरता जा रहा है तो वहीं ठंड बढ़ती जा रही है। mp breaking news जिसके चलते बच्चों की सुविधा को देखते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह के आदेश के बाद भोपाल कलेक्टर अ​विनाश लवाणिया ने स्कूलों के खुलने का समय बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ अब सतना में भी स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया है। इसके लिए कलेक्टर अनुराग वर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें ये आदेश स्कूलों में केवल 26 जनवरी तक के​ लिए मान्य है। इसके बाद नए आदेश के अनुसार स्कूलें संचालित होंगी।

Advertisment

सतना में 10 बजे खुलेंगे स्कूल —
कलेक्टर अनुराम वर्मा ने सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार जिले के सभी स्कूलों में शासकीय, अशासकीय, जवाहर स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से कर दिया है। तो वहीं शिवपुरी में कक्षा 8 वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कुछ ही देर पहले प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कलेक्टरों को भोपाल में बढ़ती ठंड के चलते स्कूलों का समय बदलने या छुट्टियां घोषित करने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद कलेक्टर ने गंभीरता लेते हुए तत्काल समय में बदलाव के आदेश जारी कर दिए हैं।

publive-image

MP Bhopal School Closed Big Breaking : बड़ी खबर! ठंड के चलते भोपाल में बदला स्कूलों का समय, 9:30 के पहले नहीं खुलेंगे स्कूल, कलेक्टर के आदेश जारी

Advertisment
satna school MP School Closed Big Breaking MP school closed MP Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें