Advertisment

Bhopal Sainik Board: पूर्व सैनिकों के नाम पर 3 करोड़ रुपए का गबन करने वाला गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

Madhya Pradesh Bhopal Sainik Board Corruption Case Update; आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल ने सैनिक कल्याण बोर्ड के 2.95 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के गबन के मामले में पांच साल से फरार चल रहे

author-image
Bansal news
EOW accused Neeraj Chaturvedi

EOW accused Neeraj Chaturvedi

हाइलाइट्स

  • पूर्व सैनिकों के नाम पर गबन करने वाला गिरफ्तार
  • सैनिक कल्याण बोर्ड के खाते से निकाले थे 3 करोड़
  • पांच साल से फरार था आरोपी
Advertisment

Bhopal Sainik Board: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल ने सैनिक कल्याण बोर्ड के 2.95 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के गबन के मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी नीरज चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। नीरज खुद पूर्व सैनिक है। आरोपी ने बोर्ड के नाम से पैरेलल खाता खोलकर करोड़ों रुपए अपने निजी खातों में ट्रासंफर कर लिए थे।

ईओडब्ल्यू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण बोर्ड का कार्य प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास एवं रोजगार से जुड़ा है। वर्ष 2014 में सर्विस टैक्स का ई-पेमेंट अनिवार्य किए जाने के बाद बोर्ड का एक चालू खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, टीटी नगर शाखा में खोला गया। इस बैंक में पहले से ही समिति का एक बचत खाता भी संचालित हो रहा था।

बिल में हेराफेरी कर निजी खाते में ट्रांसफर करता था राशि

बोर्ड को विभिन्न जिलों से मिलने वाले सर्विस चार्ज व अन्य राशि पहले बचत खाते में जमा होती थी और फिर इन्हें चालू खाते के माध्यम से टैक्स, ईपीएफ, बीमा आदि में जमा कराया जाता था। आरोपी नीरज चतुर्वेदी समिति के अकाउंट्स का कामकाज देखता था। वह नोटशीट में दर्शाई गई आवश्यक राशि से अधिक का बिल पास कराता और बची हुई राशि को इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने व्यक्तिगत खाते में ट्रांसफर कर देता था।

Advertisment

5 साल में किया करीब 3 करोड़ से अधिक का गबन

जांच में सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2014 से 2019 के बीच 2 करोड़ 95 लाख 47 हजार 444 रुपए की हेराफेरी की। इस गबन में एक अज्ञात व्यक्ति ने भी उसका सहयोग किया। मामले की शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने नीरज चतुर्वेदी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

नीरज की गिरफ्तारी से इस हाई-प्रोफाइल वित्तीय घोटाले में आगे की जांच को गति मिलने की संभावना है। ईओडब्ल्यू अब आरोपी से जुड़े अन्य दस्तावेजों और उसके सहयोगियों की भी तलाश में जुटा है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात: शिक्षक से 4 लाख की लूट, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

Teacher burnt alive

Teacher burnt alive :मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने शिक्षक से लूटपाट कर उसे जिंदा जला दिया। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान शिक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी के रूप में हुई है।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Corruption Bhopal Sainik Board
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें