Advertisment

भोपाल एयरपोर्ट पर रुपए के बदले मिलेंगे डॉलर: RBI ने दी करेंसी एक्सचेंज की प‍रमिशन, 17 नवंबर से मिलेगी सुविधा

Bhopal Airport Currency Exchange: अब यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की जा रही है, जिसके तहत उन्हें रुपये के बदले डॉलर प्राप्त करने की

author-image
Aman jain
Bhopal Airport Currency Exchange

Bhopal Airport Currency Exchange

Bhopal Airport Currency Exchange: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट पर अब यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की जा रही है, जिसके तहत उन्हें रुपए के बदले डॉलर मिलेंगे।

Advertisment

रिज़र्व बैंक से मनी एक्सचेंज सेवा की अनुमति मिलने के बाद यह सुविधा 17 नवंबर (RBI Approved Money Exchange Bhopal Airport) से भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर शुरू की जाएगी।

इस सेवा से विशेष रूप से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ होगा, क्योंकि अब उन्हें करेंसी एक्सचेंज के लिए शहर के अन्य स्थानों पर जाने की (Bhopal Airport Currency Exchange) आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

भोपाल एयरपोर्ट पर इस सुविधा के उपलब्ध होने से यात्री आसानी से भारतीय रुपये को डॉलर या अन्य विदेशी मुद्राओं में बदल सकेंगे।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1856258728162668929

इन्‍हें मिलेगा लाभ (Bhopal Airport Currency Exchange)

आपको बता दें कि जो भी यात्री भोपाल से दिल्ली और मुंबई से होते हुए इंटरनेशनल कनेक्टिंग उड़ानों से विदेश की यात्रा पर जाते हैं।

इससे उन्‍हें काफी सुविधा होगी। ऐसे यात्रियों (Currency Exchange at Bhopal Airport) को संबधित देश की करेंसी भोपाल में ही मिल जाएगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद घूमने का बनाएं प्लान: आज ही बुक करें सस्ता IRCTC टूर पैकेज, खाने और रहने की सुविधा फ्री, जानें डिटेल्स

Advertisment

हर सप्‍ताह लगभग 220 फ्लाइट्स

आपको बता दें कि वर्तमान में भोपाल एयरपोर्ट से हर सप्ताह लगभग 220 फ्लाइट्स संचालित होती हैं, जो दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, रायपुर, जयपुर, उदयपुर (Currency Exchange at Bhopal Airport) और लखनऊ जैसे 9 बड़े शहरों को जोड़ती हैं।

इसके अलावा यात्रियों में पुणे, गोवा, कोलकाता, चेन्नई, कोचीन, भुवनेश्वर, वाराणसी, जम्मू, श्रीनगर, और गुवाहाटी जैसे अन्य प्रमुख शहरों (RBI Approved Money Exchange Bhopal Airport) के लिए भी उड़ान कनेक्टिविटी की भारी मांग है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इन मांगों को देखते हुए कुछ शहरों के फ्लाइट्स जल्‍द ही शुरू होने की उम्‍मीद है।

भोपाल से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट

भोपाल के यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है। यात्रियों को भोपाल से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी। यह फ्लाइट 4 दिसंबर से शुरू होगी और इंडिगो एयरलाइंस द्वारा चलाई जाएगी।

Advertisment

आपको बता दें कि कुछ समय पहले इंडिगो ने कोलकाता और गोवा (Bhopal Airport Winter Schedule) के लिए अपनी उड़ान सेवाएं बंद कर दी थीं, लेकिन अब गोवा के लिए फिर से फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है।

यह भी पढ़ें- आवास योजना को कैबिनेट की हरी झंडी: खुद की जमीन पर मकान बनाने शहरी क्षेत्र में 2.5 लाख और ग्रामीणों को मिलेंगे 1.5 लाख

RBI Approved Money Exchange Bhopal Airport International Flight Currency Exchange Bhopal Currency Exchange Service November 17 Currency Exchange at Bhopal Airport Bhopal Airport Currency Exchange
Advertisment
चैनल से जुड़ें