Advertisment

Mp Bhopal News : अजीबो गरीब मामला, लड़की के प्यार में लड़की ने दी जान

Mp Bhopal News : अजीबो गरीब मामला, लड़की के प्यार में लड़की ने दी जान mp-bhopal-news-strange-case-in-the-capital-student-hanged-herself-in-one-sided-love-wrote-on-her-palm-i-love-my-friend-very-much-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Mp Bhopal News : अजीबो गरीब मामला, लड़की के प्यार में लड़की ने दी जान

भोपाल। Mp Bhopal News आपने एक लड़के-लड़की के प्यार के किस्से तो बहुत सुने होंगे। पर यहां मामला ही कुछ और है। यहां हम बात कर रहे हैं राजधानी भोपाल की। जहां अपनी सहेली के एक तरफा प्यार में कक्षा 10 वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला तब सामने आया जब छात्रा की मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया तो उसके हाथ पर सुसाइड नोट लिखा मिला।

Advertisment

आपको बता दें मामला राजधानी भोपाल bhopal के गोविंदपुरा क्षेत्र govind pura का है। Mp Bhopal News जहां कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा द्वारा फांसी लगा ली गई। उसकी हथेली में एक सुसाइड नोट लिखा है। जहां उसने लिखा है कि मेरे मरने की वजह मेरी सहेली है। मैं इसलिए मर रही हूं क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। लेकिन वह मुझे समझती ही नहीं है। आपको बता दें इसके पहले भी सोमवार को छात्रा घर से बिना बताए चली गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे दूसरी सहेली के घर से बरामद किया था।

क्या कहना है पुलिस का -  Mp Bhopal News 

पुलिस का कहना है कि मृतिका झुग्गीबस्ती की रहने वाली है। जिसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है। छात्रा कक्षा 10 वीं की छात्रा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे छात्रा द्वारा अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली थी। जिसके बाद परिजनों द्वरा एम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।

ऐसे हुआ कारण का खुलासा -  Mp Bhopal News 

आपको बता दें पुलिस द्वारा जब शव को पीएम के लिए भेजा गया तो शव परीक्षण गृह में किशोरी के हथेली पर कुछ लिखा दिखाई दिया। जिसमें किशोरी के साथ पढ़ने वाली एक सहेली का नाम लिखकर मृतिका द्वारा अपनी मौत का जिम्मेदार बताया गया। इस नोट में लिखा था कि वह उसे बहुत प्यार करती है। लेकिन वह उसे समझती ही नहीं है। सुसाइड नोट में जिस सहेली का नाम लिखा है पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisment

रहन-सहन का पर उठते थे सवाल - 

अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसर सोमवार की रात भी किशोरी लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों द्वारा उस सहेली को बुलाकर पूछताछ की गई तो सहेली ने बताया कि वह किशोरी उसके घर ही नहीं गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा दूसरी सहेली का पता लगाकर किशोरी को दूसरी सहेली के ही घर से बरामत किया था। जानकारी के अनुसार वह पहले भी एक बार और ऐसे ही गायब हो चुकी है। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है उससे ये पता चला है कि कई बार उसके रहन-सहन को लेकर मोहल्ले और आसपास के लोग भी ताना मारा करते थे।

MP Breaking News bhopal news MP Bhopal News today mp hindi news bhopal govindpura news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें