Advertisment

MP Bhopal News : रूह कंपा देने वाली घटना! लहुलुहान शव को लेकर कलेजे से लिपटकर रोता रहा पति, लोग बनाते रहे वीडियो

MP Bhopal News : रूह कंपा देने वाली घटना! लहुलुहान शव को लेकर कलेजे से लिपटकर रोता रहा पति, लोग बनाते रहे वीडियो mp-bhopal-news-heartbreaking-incident-the-husband-kept-on-weeping-over-the-dead-body-people-kept-making-videos-pds

author-image
Bansal News
MP Bhopal News : रूह कंपा देने वाली घटना! लहुलुहान शव को लेकर कलेजे से लिपटकर रोता रहा पति, लोग बनाते रहे वीडियो

भोपाल। एक पल में क्या MP Bhopal News  हो जाए कोई कुछ नहीं कह सकता। इसका जीता-जागता उदाहरण शुक्रवार को शहर में दिखा। आम दिनों की तरह बाइक पर सवार एक युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रास्ते पर जा रहा था। लेकिन अचानक एक पल में उसका संसार उजड़ गया। उसकी आंखों के सामने उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। बच्चों से मां का आंचल छिन गया।

Advertisment

ऐसे हुआ हादसा -
दरअसल यह घटना भोपाल के शहजहांनाबाद इलाके की है। जहां एक चाय के ठेले पर आग लग गई। जिसे देखकर वहां लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों के भीड़ से धक्का लगने से गाड़ी पर बैठी महिला सड़क पर जा गिरी। जिसके बाद सामने से आई बस अचानक उस महिला को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पति अपनी पत्नी से लिपटकर रोता रहा। लेकिन वहां मौजूद लोग उसका वीडियो बनाते रहे। इस दर्दनक घटना में पति और बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा बस को जब्प कर दिया गया है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें