Advertisment

MP Bhopal News: कन्याभोज के नाम पर भोपाल से अगवा दोनों बच्चियां बरामद, शनिवार को हुई थी किडनैप

MP Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कन्याभोज कराने के बहाने दो बच्चियों को अगवा किया गया था, जिसे पुलिस ने ढूंढ लिया है।

author-image
Bansal news
MP Bhopal News: कन्याभोज के नाम पर भोपाल से अगवा दोनों बच्चियां बरामद, शनिवार को हुई थी किडनैप

MP Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कन्याभोज कराने के बहाने दो बच्चियों को अगवा किया गया था, जिसे पुलिस ने ढूंढ लिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चियों को हरियाणा के गिरोह ने किडनैप किया था।

Advertisment

पुलिस ने दोनों बच्चियों को सोमवार रात कोलार क्षेत्र में इंग्लिश विला से छुड़ाया है। यहां पुलिस को दो बच्चे और मिले है। वहीं इस सामले में 2 महिलाओं और 2 पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शनिवार सुबह हुई थी किडनैप

बता दें कि शनिवार सुबह कर्फ्यू वाली माता मंदिर, भोपाल के बाहर से कन्याभोज के बहाने दो बच्चियां किडनैप हो गई थीं। इसके बाद से ही पुलिस की 5 टीमें सर्चिंग कर रही थी। वहीं संदिग्ध महिलाओं पर 30 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

सीसीटीवी की ली मदद

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बच्चियों की तलाश में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंट समेत उस रोड के करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले थे। इसके बाद पुलिस ने रात को इंग्लिश विला स्थित मकान में दबिश दी। यहां से पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक तीन आरोपी आपस में भाई-बहन में है।

Advertisment

पहचान छिपाने के लिए बच्चियों का किया मुंडन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अपहरण करने वाली महिला ने बच्चियों को कोलार के इंग्लिश विला नाम की पॉश कॉलोनी में रखा था। यहां घर की तलाशी लेने के बाद बच्चियों को ढूंढ लिया गया। हैरानी की बात ये रही कि अपहरण करने वाली महिला ने पहचान छिपाने के लिए बच्चियों का मुंडन कर दिया था।

ये भी पढ़ें:

MP Congress Third List: कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट जारी, आमला से मनोज मालवे को दिया टिकट

Weather Update Today: इन राज्यों में भारी बारिश की आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment

Aaj Ka Panchang: मंगलवार को इतने रहेगा गण्ड योग, क्या आप कर पाएंगे शुभ काम, पढ़ें आज का पंचांग

Dussehra 2023 Wishes: दशहरा पर्व पर अपनों को भेजें ये संदेश, विजयदशमी का मनाएं जश्न

MP Bhopal News, Bhopal News, Both girls kidnapped from Bhopal in name of Kanyabhoj recovered, Bhopal Police, Bhopal Kidnapped News, एमपी भोपाल समाचार, भोपाल समाचार, कन्याभोज के नाम पर भोपाल से अपहृत दोनों लड़कियां बरामद, भोपाल पुलिस, भोपाल अपहरण समाचार

Advertisment
bhopal news bhopal police MP Bhopal News Bhopal Kidnapped News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें