Advertisment

MP Bhopal News: भोपाल नगर निगम ने अमर्यादित शब्दों पर लगाई रोक, सदस्यों पर होगा एक्शन

MP Bhopal News: मध्य प्रदेश का भोपाल नगर निगम देश का ऐसा पहला निगम बना है, जिसने बिगड़े बोल पर रोक लगाई है।

author-image
Bansal news
MP Bhopal News: भोपाल नगर निगम ने अमर्यादित शब्दों पर लगाई रोक, सदस्यों पर होगा एक्शन

MP Bhopal News: बेईमान, एक थैली के चट्‌टे-बट्‌टे, पप्पू, डाकू या फिर भोपाल के तालाब में आपको डूब जाना चाहिए... जैसे 838 असंसदीय शब्दावली और वाक्यांश के उपयोग पर भोपाल नगर निगम ने रोक लगाई है। ऐसी पहल करने वाला भोपाल नगर निगम देश का पहला निगम बना है।

Advertisment

शब्दावली की बुकलेट की जारी

असंसदीय शब्दावली और वाक्यांश की बुकलेट की जारी की गई है। करीब 838 ऐसे शब्द वाक्यांश चिन्हित किए गए है, जिनका उपयोग सदन में नहीं कर पाएंगे। अगर सदस्य बुकलेट में छपे शब्दों का उपयोग करते है, तो उनपर कार्यवाही की जाएगी।

भोपाल नगर निगम की पहल

यह पहल भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने की है। परिषद की बैठक में अमर्यादित शब्दों को हटाने के लिए शब्दावली बनाई। विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा करने के बाद असंसदीय शब्दावली पुस्तिका बनाई है। ये शब्दावली आज से निगम के सदन में लागू की जाएगी। जिसे सभी पार्षदों को दी जाएगी।

असंसदीय शब्द बोलने पर सदस्य को मिलेगी सजा

इस शब्दावली में आवश्यकता के अनुसार शब्दों का संशोधन किया जाएगा। सदन के सदस्यों के द्वारा किसी शब्द को गलती से बोलने पर उसे हटाया जाएगा। वहीं बार-बार शब्दावली का उपयोग करने पर सदस्य को सदन से बाहर करने का अधिकार निगम अध्यक्ष को होगा।

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, नवरात्रि से पहले 16 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए रद्द

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में जल्द लग सकती है आचार संहिता, एक-दो दिन में हो सकता है तारीखों का ऐलान

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में 49 DSP और 8 IFS अफसरों के तबदला, यहां देखें लिस्ट

MP News: आज विकास पर्व मनाएगी सरकार, सीएम शिवराज 53 हजार करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Chhattisgarh Election 2023: आज कांकेर दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, 866 करोड़ के विकास कार्यो की देंगी सौगात

IND vs BAN: भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया, तिलक वर्मा का शानदार अर्धशतक

Advertisment

MP Bhopal News, Bhopal Nagar Nigam, Bhopal news hindi, Bhopal Municipal Corporation bans indecent words, एमपी भोपाल समाचार, भोपाल नगर निगम, भोपाल समाचार हिंदी, भोपाल नगर निगम ने अभद्र शब्दों पर लगाया प्रतिबंध

bhopal nagar nigam MP Bhopal News bhopal news hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें