Advertisment

MP Bhopal News : सावधान! भोपाल की इन कॉलोनियों ने भूलकर भी न खरीदें प्लॉट, अवैध घोषित, एफआईआर दर्ज

MP Bhopal News : सावधान! भोपाल की इन कॉलोनियों ने भूलकर भी न खरीदें प्लॉट, अवैध घोषित, एफआईआर दर्ज MP Bhopal News: Be careful! Don't buy plots in these colonies of Bhopal even by mistake, declared illegal, FIR registered/pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Bhopal News : सावधान! भोपाल की इन कॉलोनियों ने भूलकर भी न खरीदें प्लॉट, अवैध घोषित, एफआईआर दर्ज

भोपाल। MP Bhopal News  एमपी के भोपाल में आम जनता को बड़ा झटका लगने वाला है। mp breaking news यदि आपने भी यहां मकान लिया है या लेने का सोच रहे हैं ​तो आपको बता दें नगर निगम द्वारा इन कॉलोनियों को अवैध घोषित किया गया है और तो और इन पर एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है। जिसके चलते आपको बड़ा झटका लग सकता है। आपको बता दें नगर निगम द्वारा बीते 3 महीने से इसके लिए सर्वे कराया जा रहा था। जिसके बाद ये बड़ा कदम उठाते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।

Advertisment

ये कॉलोनियां हैं शामिल — MP Bhopal News 
नगर निगम द्वारा बीते तीन महीने में कॉ​लोनियों के सर्वे का काम किया जा रहा था। जिसमें अब 255 कालोनियां अवैध चिह्नित की गई हैं। इतना ही नहीं इनमें 96 कॉलोनाइजरों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। साथ ही साथ थाने में 159 कालोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर FIR भी दर्ज करा दी गई है। आपको बता दें भवन अनुज्ञा शाखा के अधिकारियों व इंजीनियरों की एक टीम ने बीते दिनों कुछ कॉलोनियों का सर्वे SERVEY किया था जिसमें जोन क्रमांक 1, 15, 16, 17 और 20 के कोलूखेड़ा, भैंसाखेड़ी, मालीखेड़ी, लालघाटी, बैरागढ़, खेजड़ा बरामद, अयोध्या बायपास, ग्राम महोली, भानपुर जेल रोड, विदिशा रोड एवं करोंद आदि क्षेत्रों का सर्वे शामिल था।

MP Bhopal News

जल्द ही इन इलाकों में अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ कार्रवाई के साथ नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि 31 दिसंबर 2016 के बाद निर्मित अवैध कालोनियों में प्लाट नहीं खरीदें। प्लॉट खरीदने से पहले नागरिक नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा तथा संबंधित जोन कार्यालय से कालोनी अनधिकृत है या नहीं तथा समस्त प्रकार की अनुमतियां प्राप्त की गई है अथवा नहीं के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

MP Breaking News bhopal news MP news MP Bhopal News mp hindi nes bhopal illlegal colony
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें