
हाइलाइट्स
- ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 में पहुंचे पीएम मोदी
- पीएम मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की तारीफ
- बोले- रानी कमलापति स्टेशन की तस्वीरें मन मोह लेती हैं
Bhopal GIS Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (24 फरवरी) को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश– ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025’ (Global Investors Summit 2025) का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की तारीफ करते हुए राज्य की विशाल संभावनाओं और विकास की गति पर प्रकाश डाला।
रानी कमलापति मन मोह लेता है: PM Modi
प्रधानमंत्री ने भोपाल के ऐतिहासिक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की खास तौर पर सराहना की। उन्होंने कहा कि एमपी के रेल नेटवर्क को भी मॉर्डनाइज किया जा रहा है। भोपाल की रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तस्वीरें सभी का मन मोह लेती हैं।
https://twitter.com/narendramodi/status/1893912202375286869
सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 (Global Investors Summit 2025) का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की जमकर तारीफ की और कहा कि एमपी निवेश के लिए एक बेहतरीन स्थान है, जहां आपार संभावनाएं मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का पांचवां सबसे बड़ा राज्य है। कृषि के मामले में भी मध्य प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है। खनिज पदार्थों के मामले में भी मध्य प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हर वो संभावना मौजूद है जो इस राज्य को जीडीपी के मामले में देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकती है।
पीएम ने आगे कहा कि पिछले दो दशकों में मध्य प्रदेश (Global Investors Summit 2025) ने परिवर्तन का एक नया दौर देखा है। एक समय था जब यहां बिजली और पानी की कई समस्याएं थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति और भी खराब थी। ऐसी स्थिति में यहां उद्योग का विकास करना बहुत मुश्किल था। लेकिन पिछले दो दशकों में मध्य प्रदेश के लोगों के समर्थन से भाजपा सरकार ने शासन पर ध्यान केंद्रित किया। दो दशक पहले तक लोग मध्य प्रदेश में निवेश करने से डरते थे, लेकिन आज मध्य प्रदेश निवेश के लिए देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-02-24-at-3.08.27-PM-300x300.webp)
GIS में पीएम मोदी की प्रमुख बातें:
- मध्य प्रदेश आज देश की ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) क्रांति में अग्रणी राज्यों में से एक है। जनवरी 2025 तक करीब दो लाख इलेक्ट्रिक वाहन एमपी में पंजीकृत हो चुके हैं।
- मध्य प्रदेश आज निर्माण के नए क्षेत्रों के लिए भी एक शानदार गंतव्य बनता जा रहा है।
- मध्य प्रदेश में हर वो संभावना मौजूद है जो इसे जीडीपी के मामले में देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकती है। पिछले दो दशकों में एमपी ने परिवर्तन का एक नया दौर देखा है।
- मध्य प्रदेश के रेल नेटवर्क को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। भोपाल का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन सभी का मन मोह लेता है।
- मध्य प्रदेश के 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्कीम के तहत आधुनिक बनाया जा रहा है।
- आज मध्य प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक का सड़क नेटवर्क है। एमपी में लॉजिस्टिक्स से जुड़े क्षेत्र की वृद्धि तय है।
- सरकार ने बीना रिफाइनरी पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स पर 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह मध्य प्रदेश को पेट्रो केमिकल का हब बनाने में मदद करेगा।
- विश्व बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
- संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा है। यह भी कहा गया कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।
- एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्लोबल एयरोस्पेस बूम के लिए भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन के रूप में उभर रहा है।
ये भी पढ़ें...PM Modi in GIS 2025 Bhopal: PM मोदी बोले- EV क्रांति में एमपी लीडिंग स्टेट में से एक
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें