Advertisment

MP News: भोपाल में लगी सुरक्षा में सेंध, बालिका गृह से लापता हुईं 4 नाबालिग बच्चियां, किसी को नहीं कोई खबर!

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के नेहरू नगर में स्थित एक बालिका गृह से 4 नाबालिग बच्चियां

author-image
Aman jain
MP News: भोपाल में लगी सुरक्षा में सेंध, बालिका गृह से लापता हुईं 4 नाबालिग बच्चियां, किसी को नहीं कोई खबर!

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के नेहरू नगर में स्थित एक बालिका गृह से 4 नाबालिग बच्चियां गायब हो गई है।

Advertisment

इस जानकारी के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। किसी के पास बच्चियों की कोई जानकारी नहीं है कि ये कहां गई हैं।

घटना के बाद बालिका गृह की अधीक्षक आकांक्षा सिंह तोमर की शिकायत पर धारा 137(2) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस बच्चियों की तलाश करने में जुट गई है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने चारों बनाई टीम 

पुलिस ने गायब हुई चारों नाबालिकों को ढूंढने के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस बालिका गृह में सुधार के लिए पहले भी सुझाव दे चुकी है

Advertisment

बालिका गृह में कई चूक है, इसलिए आसानी से नाबालिग भाग गई। ये भागने वाली चारों नाबालिग पोक्सो की विक्टिम थी। पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी हैं।

बच्चियां हुई थी बेहोश

पिछले साल भी एक घटना सामने आई थी जिसमें कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित बालिका गृह में 11  किशोरियों की पानी पीने से अचानक तबियत खराब हो गई थी।

कई लड़कियां बेहोश हुईं, जबकि कई लड़कियों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी. इसके बाद सबको जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सबका इलाज हुआ था।

Advertisment

यह भी पढ़ें- MP News: इंदौर के अनाथाश्रम में अचानक बिगड़ी 12 बच्चों की तबियत, दो की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Advertisment
चैनल से जुड़ें