Advertisment

Bhopal Firing: पारिवारिक झगड़ा इतना बढ़ा कि ससुर ने चला दी बहू पर गोली, प्रॉपर्टी बनी विवाद की वजह

Bhopal Firing: भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक ससुर ने अपनी बहू को गोली मार दी। संपत्ति विवाद से शुरू हुए झगड़े ने गंभीर घटना का रूप ले लिया, बहू अस्पताल में भर्ती।

author-image
Bansal news
MP Bhopal firing father in law shoots daughter in law property dispute zxc

हाइलाइट्स

  • भोपाल में ससुर ने बहू को गोली मारी।
  • अस्पताल में चल रहा इलाज।
  • प्रॉपर्टी विवाद में गुस्साए ससुर पर दर्ज केस।
Advertisment

Bhopal Firing: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बुधवार 7 मई की शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक ससुर ने अपनी ही बहू को गोली मार दी। घटना में बहू गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसार, ईश्वर सिंह लवाना नामक व्यक्ति का अपने बेटे नरेश के साथ पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार शाम यह विवाद इतना बढ़ गया कि ईश्वर सिंह ने आपा खो दिया और घर के अंदर रखी अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक निकालकर बेटे और बहू पर फायर कर दिया।

पति की जान बचाने में लगी गोली

गोली 32 वर्षीय बहू संगीता लवाना के बाएं हाथ की कोहनी में लगी। बताया जा रहा है कि संगीता उस वक्त अपने पति नरेश को बचाने के लिए आगे आई थी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिवार के अन्य सदस्य संगीता को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी कर गोली निकाल दी। फिलहाल संगीता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisment

गुस्से में आ कर चला दी गोली

परवलिया थाना प्रभारी रोहित नागर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात बुधवार शाम करीब 4 बजे हुई। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद को ही झगड़े की मुख्य वजह माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईश्वर सिंह का पहले अपने बेटे नरेश से झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर उसने गोली चला दी। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर पहले से ही तनाव था।

आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि झगड़े की शुरुआत पानी भरने की बात पर हुई थी, जिसने बाद में उग्र रूप ले लिया। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही घटना के चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने आरोपी ससुर ईश्वर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

MP में शराबी SI की गुंडागर्दी: कार चालक को पीटा, हाथ जोड़े पर महिला-बच्चों तक को नहीं बख्शा, दीं गालियां, देखें वीडियो

Advertisment

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस की वर्दी शर्मसार हो गई जब एक एसआई ने शराब के नशे में एक परिवार के साथ सरेआम मारपीट कर गालियां दीं। एक परिवार की कार से थूक के छींटे पड़ने पर गुस्साए एसआई ने पहले ड्राइवर को पीटा और फिर कार रुकवाकर पूरे परिवार को निशाना बनाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

MP Murder News mp crime news bhopal murder news Bhopal Murder Bhopal Firing Bhopal Crime News
Advertisment
चैनल से जुड़ें