Advertisment

MP Bhopal Eid Advisory: ईद को लेकर वक्फ बोर्ड की एडवायजरी जारी, सोशल मीडिया को लेकर क्या हैं निर्देश जानें

author-image
Preeti Dwivedi
MP Bhopal Eid Advisory: ईद को लेकर वक्फ बोर्ड की एडवायजरी जारी, सोशल मीडिया को लेकर क्या हैं निर्देश जानें

भोपाल। Bhopal Eid Advisory By MP Waqf Board: 29 जून को ईद है। इसे लेकर राजधानी भोपाल में एडवायजरी जारी कर दी है। जिसमें समुदाय के लोगों को ईदगाह, मस्जिद परिसर में ही नमाज पढ़ने को कहा गया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डा सनवर पटेल ने मंगलवार को एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि बोर्ड के अंतर्गत प्रदेशभर में मस्जिद, कब्रिस्तान, दरगाह-मजार, ईदगाह, कर्बला एवं मदरसा-स्कूल आदि के रूप में लगभग 15 हजार वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं।

Advertisment

Budh Gochar: आज बुध करेंगे मिथुन में प्रवेश, बुधादित्य योग इस राशि को दिलाएगा छप्पर फाड़ दौलत!

क्या है पर MP वक्फ बोर्ड की एडवायजरी

राजधानी में शांति सद्भावना बनी रहे इसलिए ईद पर MP वक्फ बोर्ड ने एडवायजरी की है। ये एडवायजरी कुर्बानी-नमाज को लेकर है। जिसमें कहा गया है कि कुर्बानी के वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल न किए जाएं। साथ ही लोगों को नमाज ईदगाह, मस्जिद परिसर में ही पढ़ने को कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि गैर जरूरी तौर पर सड़कों पर नमाज अदा न की जाए। साथ ही कुर्बानी को लेकर कलेक्टर ने जो निर्देश जारी किए हैं, उनका पालन करने को वक्फ बोर्ड द्वारा कहा गया है। साथ ही आमजनों को भी एडवायजरी का पालन करवाने की बात कही गई है। गैर जरूरी तौर पर सड़कों पर नमाज अदा न करने को भी कहा गया है।

क्या है एडवाइजरी

  • प्रशासन द्वारा कुर्बानी को लेकर जारी निर्देशों का पालन करें। आमजनों को भी एडवाइजरी का पालन करवाएं।
  • कुर्बानी की जगह को चारों ओर से दीवार या टीनशेड से मजबूती से बंद रखें। उक्त जगहों पर जरूरी दवाओं का छिड़काव भी कराएं।
  • कुर्बानी के लिए चयनित स्थानों पर ही कुर्बानी करें। कुर्बानी के बाद अनुपयोगी अवशेष सुरक्षित एवं नगरीय निकाय द्वारा रखे कंटेनर या चयनित स्थान पर ही डालें।
  • प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी सूरत में न करें। सरकारी आदेशों का सख्ती से पालन करें।
  • कुर्बानी का कोई भी वीडियो, फोटो या आडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित न करें।
  • ईद की नमाज केवल ईदगाह के अंदर एवं मस्जिद परिसर में ही पढ़ें। गैर जरूरी तौर पर सड़कों में नमाज अता करने से बचें। जरूरत महसूस होने पर स्थानीय प्रशासन को भरोसे में लेकर ईद की नमाज अता करें।
Advertisment

publive-image

bhopal news MP news MP Bhopal Waqf Board's advisory
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें