Bhopal Crime News: जंबूरी मैदान में मिली घर से लापता युवक की लाश, लेन-देन के विवाद में सिर कुचल कर हत्या की आशंका

Bhopal Crime News: घर से लापता युवक की मिली पत्थर से कुचली लाश, जंबूरी मैदान में मिला शव, MP Bhopal Crime News Crushed dead body of a Boy found in Jamburi Maidan Piplani Area in Bhopal he was Missing belongs from Raisen

Bhopal Crime News: जंबूरी मैदान में मिली घर से लापता युवक की लाश, लेन-देन के विवाद में सिर कुचल कर हत्या की आशंका

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान (Jamburi Maidan) में 100 क्वार्टर के पास एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पिपलानी थाना क्षेत्र (Piplani Area) में युवक का शव पत्थर से कुचला हुआ मिला है। मृतक युवक अपने घर से लापता था। युवक की पहचान भी कर ली गई है।

Bhopal: गैंगरेप पीड़िता को दरिंदों से बचाने वाली सागर की श्रीबाई को CM शिवराज ने किया सम्मानित, बोले- आप हैं असली हीरो

मृतक की पहचान चंदन कहार के रूप में की गई है। चंदन की लाश की पहचान सतनामी नगर में रहने वाले उसके जीजा ने की है। चंदन रायसेन (Raisen) के बाड़ी बरेली का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंदन कहार पेशे से मजदूरी का काम करता था और सतनामी नगर में रहता था।

कांग्रेस नेता का बेतुका बयान-’15 साल में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं लड़कियां’, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने थमाया नोटिस

बुधवार रात से वह घर से लापता था, परिजन तलाश कर रहे थे। जिसके बाद आज सुबह उसका शव मिला है। पत्थर से कुचल कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि युवक का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे युवक की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पिपलानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article