Advertisment

कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान टूटा मंच:संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR, केस दर्ज होने के बाद क्या बोले चंद्रशेखर तिवारी

Bhopal Stage Collapse Incident: भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुए हादसे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

author-image
Shashank Kumar
Bhopal Stage Collapse

Bhopal Stage Collapse Incident: भोपाल के रोशनपुरा स्क्वायर चौराहे पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुए हादसे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बता दें, 10 मार्च यानी सोमवार को हुए इस हादसे में मंच टूटने से कई कांग्रेस नेता घायल हो गए थे।

Advertisment

घटना के बाद कांग्रेस नेता मंगल सिंह चौहान ने टीटीनगर पुलिस थाने में टेंट कारोबारी चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई और काम में लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद चंद्रशेखर तिवारी ने अब कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए झूठे आरोप लगाने का दावा किया है।

चंद्रशेखर तिवारी का पक्ष 

संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष और टेंट कारोबारी चंद्रशेखर तिवारी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। तिवारी ने बताया कि उन्हें 100 लोगों की क्षमता वाला मंच बनाने का टेंडर दिया गया था, लेकिन मंच पर 400 से अधिक लोग चढ़ गए, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को पहले ही बता दिया था कि वे व्यस्तता के कारण मंच नहीं बना पाएंगे और दूसरे से काम करवाया था।  

कांग्रेस का आरोप 

लेकिन, कांग्रेस नेता मंगल सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि टेंट कारोबारी चंद्रशेखर तिवारी ने लापरवाही से कमजोर मंच बनवाया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। चौहान ने कहा कि मंच लोगों का भार नहीं सह सका और टूट गया।  

Advertisment

क्या है पूरा मामला? 

कांग्रेस द्वारा भोपाल के रंगमहल चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान मंच पर भारी भीड़ जमा हो गई। इससे अचानक मंच टूट गया, जिससे कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और उपाध्यक्ष राजीव सिंह भी शामिल हैं। राजीव सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका ऑपरेशन किया गया है। वर्तमान में वह ICU में भर्ती हैं।  

ये भी पढ़ें:  MP Mhow Violence: भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद महू में हिंसा, पुलिस ने 13 उपद्रवी किए गिरफ्तार, बाजार बंद का ऐलान

पुलिस की कार्रवाई 

मामले में टीटीनगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।  

Advertisment

बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर तिवारी संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष होने के साथ-साथ बीजेपी से भी जुड़े हुए हैं। इस घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  MP Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में निकली 10758 टीचर्स के खाली पदों पर भर्ती, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

Stage collapse incident Roshanpura Square incident madhya pradesh news FIR against tent house owner Congress vs BJP in Bhopal Congress leaders injured Bhopal Stage Collapse Incident Bhopal Congress Protest
Advertisment
चैनल से जुड़ें