Advertisment

MP Bhind-Datiya News: लोडिंग वाहन और बाइक की टक्कर में 2 की मौत, मैजिक वाहन पलटने से 5 घायल

एमपी के भिंड में लोडिंग वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई।

author-image
Preeti Dwivedi
Bhopal Car Accident : पांच नंबर पर हादसे का शिकार हुई कार, नहीं हो सकी पहचान

भिंड। MP Bhind-Datiya News: एमपी के भिंड में लोडिंग वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। तो वही एक घायल है। जानकारी के अनुसार घटना उमरी थाने के अकोडा के पास की बताई जा रही हैं जहां ये भीषण हादसा हुआ है। विधायक संजीवन सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसका इलाज जारी है।

Advertisment

MP Bhopal Metro: अगस्त में मेट्रो का ट्रायल! कार्य अंतिम चरण में: मंत्री भूपेंद्र सिंह

महारानी अहिल्याबाई जयंती में होना था शामिल

प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार ये युवक महारानी अहिल्याबाई जयंती में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उस दौरान अकोड़ा के महाकाल ढाबा के पास ये घटना हुइ। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। भिंड (MP Bhind) विधायक संजीव सिंह कुशवाह घायलों को लेकर ​जिला चिकित्सालय पहुंचे। इस मामले में विधायक ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जयंती के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था रोकना चाहिए थी। जो नहीं रोकी गई। कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही सामने आई है।

MP Damoh News: दमोह के गंगा-जमुना स्कूल मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

Advertisment

दतिया में मैजिक वाहन पलटा

तो वहीं दूसरा हादसा एमपी के ही दतिया (MP Bhind-Datiya News)में हुआ। जहां तेज रफ्तार मैजिक वाहन पलट गया। इसमें 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मैजिक वाहन सेवड़ा से दतिया जा रहा था। घटना दतिया के धीरपुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे जिला उपाध्यक्ष कालीचरण कुशवाह ने, घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल दतिया के लिए भेजा।

MP Election 2023: बड़ा झटका, चुनाव से पहले इस पार्टी की एंट्री, BJP के पूर्व विधायक सहित 6 नेता शामिल

MP Breaking News bhind accident datiya accident mp accidnet MP Bhind-Datiya News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें