/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/rahul-mp.jpg)
उज्जैन। MP Bharat Jodo Yatra एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा mp hindi news उज्जैन पहुंच चुकी है। Ujjain news जहां अब राहुल गांधी एक अलग अंदाज में भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा दी जा रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में राहुल गांधी भी थिरकते नजर आए। इस दौरान कमलनाथ ने भी उनका साथ दिया। लोकनृत्य के साथ दोनों की नेता मस्ती के फुल मूड में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने भी उनका साथ दिया। आपको बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन है। आज उज्जैन पहुंच कर राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे।
जय—जय कमलनाथ के लगे नारे —
यात्रा के दौरान समर्थकों ने राहुल गांधी और कमलनाथ के जयकारे लगाए। आपको बता दें आपको बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 29 नवंबर यानि आज उज्जैन पहुंच गई है। आपको बता दें यहां पहुंच कर यात्रा का लोक नृत्य के माध्यम से जोरदार स्वागत किया गया। यहां पार्टी के समर्थक द्वारा आमसभा के दौरान स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा राहुल गांधी को भेंट की जाएगी।
उज्जैन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा , राहुल गाँधी ने बच्चो के साथ किया गरबा #Bharatjodoyatra#भारतजोड़ोयात्रा@RahulGandhi@INCMP@OfficeOfKNath@digvijaya_28@jitupatwari@KunalChoudhary_@pcsharmaincpic.twitter.com/0zPUxLIe64
— Bansal News (@BansalNewsMPCG) November 29, 2022
पहले भी भेंट की जा चुकी है प्रतिमा —
कांग्रेस के अनोखे कार्यकर्ता ने स्व राजीव गांधी प्रतिमा खुद बनाकर कॉग्रेस के कई विगत नेताओं को भेंट की हैं विगत नेताओं में, मोतीलाल वोरा, अजित जोगी, सुनील दत्त, रणजीत सुरजेवाला, कर्ण सिंह, एनडी तिवारी, अम्बिका सोनी, सुभाष यादव, सहित तमाम कॉग्रेस के विगत रहे नेताओं को राजीव गांधी जी की प्रतिमा भेंट कर चुके हैं।
सुबह 6 बजे निकली थी यात्रा —
आपको बता दें ये यात्रा आज सुबह 6 बजे इंदौर के सांवेर से प्रारंभ हुई थी। इसके बाद राहुल गांधी आज उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इसे आज 83 दिन हो गए हैं। जबकि एमपी में यात्रा का आज सातवां दिन है। राहुल गांधी आज बाबा महाकाल की नगरी में हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी शाम 4:00 बजे महाकाल मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन करेंगे। इससे पहले राहुल दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र महावीर तपोभूमि भी पहुंचेंगे। शाम 4:45 बजे समाजिक न्याय परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें