Advertisment

MP Bharat Jodo Yatra : मध्य प्रदेश में हुई भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, हुआ भव्य स्वागत

author-image
deepak
MP Bharat Jodo Yatra : मध्य प्रदेश में हुई भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, हुआ भव्य स्वागत

MP Bharat Jodo Yatra :  भारत जोड़ो यात्रा का आज 77वां दिन है। बुरहानपुर के बोरदली गांव से यात्रा आज सुबह मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। बोरदली गांव में राहुल गांधी और भारत यात्रियों के लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा आयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज पहला दिन है। राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरण समारोह के उपरांत बोदरली गांव बस स्टैंड से शुरू होकर यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर तक जाएगी। भारत यात्रियों के रात्रि विश्राम का व्यवस्था झिरी इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा सफल रहेगी।

Advertisment

सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि, जोड़ने की भारत की संस्कृति है। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना उत्साह नहीं देखा। यह यात्रा संविधान को सुरक्षित रखने के लिए है। प्रदेश में यात्रा को लेकर बहुत उत्साह है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। खास बात यह है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हो रही हैं। यह पहली बार है जब प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदमताल करेंगी। प्रियंका सपरिवार यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश भारत जोड़ो यात्रा दिग्विजय सिंह rahul gandhi yatra rahul gandhi bharat jodo yatra live rahul gandhi bharat jodo yatra Rahul Gandhi bharat jodo rahul gandhi kamalnath digvijaya singh congress party bharat jodo yatra congress bharat jodo yatra Bharat Jodo Yatra updates bharat jodo yatra today bharat jodo yatra sonia gandhi bharat jodo yatra route bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra news bharat jodo yatra maharashtra bharat jodo yatra live bharat jodo yatra kya hai bharat jodo yatra congress Bharat Jodo Yatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें