Advertisment

MP Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का 9 वां दिन आज, 2 दिसंबर को आगर मालवा में करेगी प्रवेश

author-image
Preeti Dwivedi
MP Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का 9 वां दिन आज, 2 दिसंबर को आगर मालवा में करेगी प्रवेश

उज्जैन। MP Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एमपी में आज 9 वां दिन हैं। इसी क्रम में आज यात्रा सुबह 6 बजे शुरू हुई। तो वहीं देश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 85वां दिन है। इस मौके पर फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी यात्रा में शामिल हुईं।

Advertisment

(Rahul Gandhi) आपको बता दें कि राहुल गांधी की ये यात्रा एमपी में करीब 13 दिन के लिए है। जिसमें से 9 दिन बीत ​चुके हैं। यात्रा में राहुल के साथ 137 यात्री पैदल चल रहे है। फिलहाल यात्रा अभी उज्जैन में है। यहां से श्रीनगर तक की दूरी करीब 1350 किमी है।

ये रहेगा आज का शेड्यूल —
आपको बता दें आज की यात्रा उज्जैन में सुबह 6 बजे शुरू हुई 10 बजे करीब घट्टिया तहसील के ग्राम नजरपुर में नाश्ते के लिए रुकी। वहीं दोपहर के भोजन के बाद यात्रा
में करीब 3:30 बजे घट्टिया तहसील बस स्टॉप पर नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद रात में यात्रा का रात्रि विश्राम ग्राम घोंसला के रूपाखेड़ी फाटा समीप स्काईलार्क प्रोटीन फैक्ट्री रहेगा। इसके बाद कल यानि शुक्रवार को सुबह 6 बजे यात्रा आगर जिले के लिए रवाना होगी।

इस दिन करेंगी राजस्थान में प्रवेश —
एमपी के इस शेड्यूल के बाद कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान में प्रवेश के पहले निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का सफर तय करेगी। आपको बता दें एमपी में 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। जो तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब एमपी में है।

Advertisment
soniya gandhi rahul gandhi mp-bharat-jodo MP news MP Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें