Advertisment

MP Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन आज, सुबह 10 बजे तनोदिया गांव में होगा ट्री ब्रेक

author-image
Preeti Dwivedi
MP Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन आज, सुबह 10 बजे तनोदिया गांव में होगा ट्री ब्रेक

इंदौर। MP Bharat Jodo Yatra एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन है। आज की यात्रा में राहुल गांधी के साथ—साथ मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी चल रहे हैं। आज देश में शुरू हुई इस यात्रा के 86 वें दिन आज यात्रा आगर—मालवा पहुंच चुकी हैं। सुबह 10 बजे टी ब्रेक आगर जिले के तनोदिया गांव में होगा।

Advertisment

3 दिन और 2 रात रुकेगी यात्रा —
आपको बता दें आग आगर मालवा पहुंचने के बाद अब यह यात्रा सबसे लंबी दूरी आगर जिले में ही तय करेगी। यहां यात्रा 3 दिन और 2 रात रुकने के बाद कुल 97 किलोमीटर का सफर यहां तय करेगी। इसके बाद एमपी कुल यात्रा की 25 प्रतिशत दूरी आगर जिले में तय करने के बाद ये राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि इस यात्रा के बाद राहुल गांधी बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर और नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। जहां—जहां यात्रा पहुंच रही है वहां—वहां सभी लोग यात्रा के स्वागत के लिए रंगोली, पोस्टर आदि सजाए हुए हैं। एक के बाद एक राहुल का कारवां बढ़ता चला जा रहा है। हालांकि किसी भी तरह की कोई घटना न हो इसके लिए पुलिस, प्रशासन द्वारा भी तैयारी की पूरी है। चप्पे—चप्पे पर पुलिस की तैनाती है।

Advertisment

तनोदिया के पास टी ब्रेक के लिए रुकी थी यात्रा —
10 दिन की यात्रा में राहुल आज महिलाओं को बालिकाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। आपको बता दें राहुल की इस यात्रा के लिए अलग—अलग थीम बनाई गई हैं। जिसमें हर दिन की थीम के आधार पर काम कर रहे हैं। इस यात्रा को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह है। यात्रा के स्वागत के लिए श्यामगढ़ मंदसौर में स्कूली बच्चे बैंड पार्टी के साथ आए हैं। कोई भारत माता का रूप धरे है तो ​कोई झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बना है। इतना ही नहीं एक बालिका तो राहुल गांधी का पोर्ट्रेट तक बना कर लाई थी।

सुबह 6 बजे शुरू हुई थी यात्रा —
आज 10 दिन की यात्रा सुबह 6 बजे शुरू हुई थी। जो स्काययार्ड प्रोटीन फेक्ट्री से प्रारंभ हुई थी। जो कुछ ही देर में सुबह 10 बजे सुमराखेडी जोड़ पहुंचने वाली है। यहां पर मार्निंग ब्रे​क लिया जाएगा। इसके बाद लंच आदि करने के बाद दोपहर 3:30 मिनट पर यात्रा एक बार फिर शुरू होगी। जो शाम 6:30 बजे आगर छावनी में ईवनिंग ब्रेक के लिए रुकेगी। काशी बागड एरिया में रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह 6:30 बजे फिर यात्रा की शुरुआत होगी।

Politics News MP Breaking News MP Bharat Jodo Yatra Indore News bharat jodo yatra 10 th day
Advertisment
चैनल से जुड़ें