Advertisment

MP Bharat Jodo Yatra : एमपी में भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन आज, सीएम भूपेश बघेल सहित 334 नेता पदयात्रा में होंगे शामिल

author-image
Preeti Dwivedi
MP Bharat Jodo Yatra : एमपी में भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन आज, सीएम भूपेश बघेल सहित 334 नेता पदयात्रा में होंगे शामिल

खरगौन। MP Bharat Jodo Yatra एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। mp hindi news इस अवसर कई बड़े दिग्गज नेता शामिल होने वाले हैं। आपको बता दें आज इसमें छत्तीसगढ़ के सीमए भूपेश बघेल सहित करीब 334 नेता शामिल होंगे। mp-bharat-jodo-yatra इसके अलावा विधान चरणदास महंत सहित कई बड़े मंत्री इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं। तीसरे दिन शुक्रवार को राहुल गांधी ने ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग और मां नर्मदा के दर्शन किए। इसके बाद टी ब्रेक लिया गया।

Advertisment

टी ब्रेक में गिरे दिग्गी राजा —
दिग्गविजय सिंह राहुल गांधी के साथ ट्री ब्रेक के​ लिए रूके थे। जहां धक्का मुक्की के कारण दिग्विजय सिंह गिर पड़े। यात्रा निवाड़ के मनवाड़ क्षेत्र में हैं। पैर फिसलने की वजह से दिग्गविजय गिर पड़े। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया। कार्यकर्ता राहुल गांधी से मिलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वे गिर गए। आपको बता दें आज महू के लिए रवाना होगी। जहां महू के दशहरा मैदान में यात्रा में रूकेंगी। रात्री विश्राम के बाद इंदौर के लिए रवाना होगी। जिसके बाद ये मात्रा मालवा में प्रवेश करेगी।
मनवार से ये यात्रा महू के लिए रवाना होगी।

27 नवंबर - सुबह 6 बजे महू से पैदल यात्रा शुरू होगी - 

  • राऊ से एयू सिनेमा तक पहुंचने के बाद लंच ब्रेक होगा।
  • शाम 4 बजे एयू सिनेमा से यात्रा फिर शुरू होगी।
  • राजेंद्र नगर थाने के सामने से होते हुए राजेंद्र नगर ब्रिज से चाणक्यपुरी चौराहा पर पहुंचेगी।
  • चाणक्यपुरी चौराहा से केसरबाग ब्रिज होते हुए चोइथराम मंडी चौराहा यात्रा पहुंचेगी।
  • चोइथराम मंडी चौराहा से माणिकबाग रोड होते हुए कलेक्टर चौराहा पहुंचेगी।
  • इस दौरान कलेक्टोरेट की ओर जाने वाला सिंगल मार्ग पूरी तरह से वाहनों के लिए प्रतिबंधित होगा।
  • कलेक्टर चौराहा से हरसिद्धि मंदिर के पास से गांधी भवन होते हुए यशवंत रोड चौराहा से राजबाड़ा पर यात्रा समाप्त होगी।
  • राजबाड़ा पर सभा। इस दौरान ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • रात्रि विश्राम इंदौर में होगा।

ये रहेगा रूट

26 नवंबर — खरगौन इंदौर
मोरटक्का मनिहार
अंबेडकर जन्मभूमि महू

27 नवंबर —इंदौर
राउ—राजवाड़ा, इंदौर में सभा
चिमनबाग में विश्राम

29 नवंबर — इंदौर
बड़ा गणपति बरोली
तराना गांव चौक
कैंप साइट सांवेर

30 नवंबर — उज्जैन
जैन मुनि स्वामी प्रज्ञा सागर महाराज से भेंट
श्री महाकालेश्वर दर्शन

Advertisment

1 दिसंबर — उज्जैन
नजरपुर गांव
घट्टिया पालखेडी

2 दिसंबर — आगर मालवा
झालारा, सुमराखेड़ी, आगर छावनी

3 दिसंबर — आगर मालवा
महूदिया, आमला नानकर, सुसनेर
मागीजपुर चौराहा, लालखेड़ी

4 दिसंबर — आगर मालवा
सोयत कला, भारत माता मंदिर, डोंगर गांव, राजस्थान में प्रवेश

13 दिन, 13 थीम, 372 किमी का सफर

एमपी में भारत जोड़ो यात्रा 13 दिन तक चलेगी। जहां इसके लिए अलग 13 प्रकार की थीम निर्धारित की गई हैं।

Advertisment

ये होंगी थीम —
बलिदानी सम्मान यात्रा
अन्नदाता
श्रमशक्ति
दिव्यांग
वरिष्ठजन
प्रबुद्ध
व्यापार जगत
नारी
कला
जय जवान
खिलाड़ी
सर्वधर्म
समाज
कोरोना श्रृद्धांजलि याला

hindi news mp latest news madhya pradesh topnews madhya pradesh latest news khargone Bharat Jodo Yatra bharat jodo yatra in mp Bharat Jodo Yatra Madhya Pradesh Kherda to Sanawad Live Bharat Jodo Yatra Updates Rahul Gandhi in Khargone Rahul Gandhi in MP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें