Advertisment

Hemant Khandelwal: बैतूल में समारोह के दौरान BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया भर्ती

एमपी बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की आठनेर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान तबीयत बिगड़ गई। डीजे की तेज आवाज और भीड़ के कारण उन्हें घबराहट और चक्कर आने लगे। तुरंत अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया।

author-image
Vikram Jain
Hemant Khandelwal: बैतूल में समारोह के दौरान BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया भर्ती

हाइलाइट्स

  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत बिगड़ी।
  • डीजे के शोर और भीड़ के कारण घबराहट, आया चक्कर।
  • कार्यकर्ताओं ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल, अब हालत सामान्य।
Advertisment

MP BJP President Hemant Khandelwal Health Deteriorates: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (BJP President Hemant Khandelwal) की एक स्वागत समारोह के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह घटना बैतूल जिले के आठनेर में हुई, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था। लेकिन DJ के शोर और भारी भीड़ के कारण उन्हें घबराहट हुई और चक्कर आने लगा था, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, खंडेलवाल तबीयत सामान्य है। बताया जा रहा है कि कार के गेट में उंगली दबने से चोट आई है। बता दें कि, प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद खंडेलवाल पहली बार आठनेर पहुंचे थे।

आठनेर में DJ के शोर से बिगड़ी तबीयत

बता दें कि शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आठनेर पहुंचे थे, जहां स्थानीय बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में जोरदार तैयारियां कर रखी थीं। जैसे ही उनका स्वागत जुलूस शुरू हुआ, DJ की तेज आवाज और भीड़ के शोर से वे असहज महसूस करने लगे और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने लगा, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीजे बंद कराया और  उन्हें तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया। (BJP President Hemant Khandelwal Health Update)

अस्पताल में भर्ती, हालत अब सामान्य

घबराहट और चक्कर की शिकायत के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया गया कि वाहन के गेट में उंगली दब गई थी। जिससे हल्की चोट आई है। इससे दर्द के चलते उन्हें चक्कर आ गया। कुछ समय बाद उनकी हालत सामान्य हो गई। प्राथमिक जांच के बाद डॉ. देवेंद्र चढ़ोकर ने बताया कि उनकी उंगली में चोट और तेज दर्द के कारण चक्कर आया।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें...मंदसौर में हॉट एयर बैलून में आग, तेज हवा के चलते नहीं उड़ सका, CM थे सवार, कलेक्टर ने कहा -सुरक्षा में नहीं कोई चूक

कार्यकर्ताओं में मची हलचल

स्वास्थ्य कारणों के चलते कार्यक्रम को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। खंडेलवाल की तबीयत बिगड़ने की खबर लगते ही बैतूल बीजेपी और कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि अब कोई गंभीर खतरा नहीं है और वे बिल्कुल ठीक हैं। इलाज के बाद हालत अब सामान्य बताई जा रही है। उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment
Welcome Event Incident mp political news mp bjp madhya pradesh bjp Hemant Khandelwal Hospitalized Hemant Khandelwal DJ Noise Health Impact BJP President Hemant Khandelwal Health Update BJP President Hemant Khandelwal Aathner Visit BJP President Hemant Khandelwal BJP President Health News BJP Leader Faints betul mla Hemant Khandelwal Betul BJP
Advertisment
चैनल से जुड़ें