Advertisment

MP Barvani Bus Accident: बड़वानी में नर्मदा परिक्रमा यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, 30 से ज्यादा घायल

MP Barvani Bus Accident: बड़वानी में नर्मदा परिक्रमा यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, 30 से ज्यादा घायल mp-barvani-bus-accident-update-1-dead-40-injured-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Barvani Bus Accident

MP Barvani Bus Accident

MP Barvani Bus Accident: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया थाना क्षेत्र से लगे खेतिया-पाटी रोड घाट पर आज शुक्रवार 31 अक्टूबर को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नर्मदा परिक्रमा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रही हैं।

Advertisment

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, जिसके तहत घायलों को बस से निकालकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई है। पांच गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सभी घायल एमपी के ही बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बस नंबर MP—46 ZP—7986 इंदौर रवाना हुई थी, जो ओंकारेश्वर और बड़वानी होकर प्रकाशा की ओर जा रही थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

रेस्क्यू अभियान से घायलों को निकाला गया

जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर जाकर तुरंत घायलों को खेतिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाकर घायलों को खेतिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: Bhopal : CM यादव ने की पीएम मोदी की तारीफ,चींटी भी नहीं मरी और राम मंदिर बन गया : CM

Advertisment
MP Barvani Bus Accident update hindi news 1 dead 40 injured
Advertisment
चैनल से जुड़ें