Advertisment

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का MP दौरा, क्षेत्र की पिछली जीत को बरकरार रखने की कोशिश

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का MP दौरा, क्षेत्र की पिछली जीत को बरकरार रखने की कोशिश

author-image
Preeti Dwivedi
MP Assembly Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का MP दौरा, क्षेत्र की पिछली जीत को बरकरार रखने की कोशिश

मंडला। MP Assembly Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का MP दौरा (Priyanka Gandhi MP Visit)रहेगा। जिसमें वे आज मंडला आदिवासियों के तीर्थ स्थल जाएंगी। सुबह 11 बजे मंडला पहुंचकर पर चौगान की मढिया में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद मढिया में पूजा के बाद नर्मदा पूजा भी करेंगी। आपको बता दें आचार संहिता लगने के बाद अब विभिन्न पार्टियों ने प्रचार कार्य शुरू कर दिया है। जिसके चलते अब प्रियंका एमपी दौरे पर हैं।

Advertisment

पिछली बार महाकौशल से मिली थी बंपर जीत

चुनाव में जीत को लेकर कोई भी पार्टी किसी भी तरह से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। गौरतलब है पिछली बार महाकौशल से कांग्रेस को बंपर जीत मिली थी। यही कारण है कि पिछली बार की जीत को जारी रखते हुए कांग्रेस यहां आदिवासी वोटरों को साधने में लगी हे। यहां पसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

ये होगा प्रियंका का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

आपको बता दें आदिवासी वोटरों को साधने में कांग्रेस जुटी है। जिसमें आज वे सुबह 10:30 बजे जबलपुर पहुंचेंगी। इसके बाद यहां से सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला पहुंचेंगी। यहां पर आदिवासियों के धार्मिक स्थल चौगान मड़िया में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद मंडला के रामनगर जाएंगी। यहां पर बनी राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह की मूर्तियों पर लोकार्पण प्रियंका गांधी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक यानि सुबह 11:30 से 1:00 बजे तक वे जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे जबलपुर से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

Aaj Ka Panchang: गुरूवार को रहेगी त्रयोदशी श्राद्ध, आज का पंचांग में पढ़ें, शुभ मुहूर्त, राहुकाल-गुलिक काल

Advertisment

Khubkala Benefits: बुखार में खूबकला का सेवन करना होता है बेहद फायदेमंद, जानिए कैसे खाएं

Priyanka Gandhi MP Visit, MP Assembly Election 2023, news in hindi, MP jabalpur news, mp vidhansabha chunav, mandla news

Priyanka Gandhi MP Visit news in hindi mp vidhansabha chunav MP JABALPUR NEWS mp assembly election 2023 mandla news
Advertisment
चैनल से जुड़ें