Advertisment

MP NEWS : नई नवेली दुल्हन ने बॉयफ्रेंड के साथ लगाई फांसी, पति करता रहा ससुराल में इंतजार, चौंका देगा एमपी का ये कांड

Ashoknagar Couple Suicide Case: मध्य प्रदेश के अशोकनगर से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां शादी के कुछ दिनों बाद अपने मायके पहुंची दुल्हन ने प्रेमी के साफ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव गांव के पास खेत में पेड़ से फंदे से लटका मिला। जानें पूरा मामला

author-image
Bansal news
MP NEWS : नई नवेली दुल्हन ने बॉयफ्रेंड के साथ लगाई फांसी, पति करता रहा ससुराल में इंतजार, चौंका देगा एमपी का ये कांड

Ashoknagar Couple Suicide Case: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नव विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज मामला अशोकनगर के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के आकलोन गांव से सामने आया है। गांव में युवक-युवती के शव एक साथ पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते मिले। प्रेमी जोड़े की आत्महत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सबसे हैरान की बात यह है कि सुसाइड करने वाला युवक एक बेटी का पिता है, और उसकी 5 साल पहले शादी हो चुकी थी। वहीं युवती की कुछ दिन पहले ही पहले शादी हुई थी। वह शादी के बाद अपने मायके आई हुई थी।

Advertisment

फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव

दरअसल, आकलोन गांव में शनिवार की सुबह हर दिन की तरह चहल-पहल थी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के बाहर 25 साल रामकृष्ण पिता जगभान सिंह यादव को खेत में बबूल के पेड़ पर फांसी फंदे झूलते देखा। साथ ही गांव की प्रियंका बंजारा (21 साल) भी दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। युवक-युवती को एक साथ फांसी पर लटका देख पूरे गांव में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

Ashoknagar News

शादी के बाद मायके पहुंची थी प्रियंका

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अपने प्रेमी के साथ मौत को गले लगाई वाली प्रियंका बंजारा की शादी पांच जून को शाजापुर के कालापीपल में हुई थी, इस शादी में प्रेमी रामकृष्ण भी शामिल हुआ था, शादी के बाद वह पहली बार अपने मायके आई हुई थी, साथ ही घर में उसकी विदाई की तैयारी चल रही थी, वह अपने पति के पास जाने वाली थी, शुक्रवार को ससुराल पक्ष वाले उसे लेने गांव आने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही युवती और उसके प्रेमी ने आत्महत्या कर ली।

शादीशुदा था रामकृष्ण, मायके में थी पत्नी

बताया जा रहा है। मृतका प्रियंका सुबह 4 बजे शौच जाने का कहकर अपने घर से निकली थी। रामकृष्ण यादव अपने घर के बाहर सोता था। इसके बाद दोनों मिले और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि नई नवेली दुल्हन के बॉयफ्रेंड रामकृष्ण की शादी 5 साल पहले हो चुकी थी, उसकी एक साल की बच्ची भी है। युवक की पत्नी कई महीनों से मायके में रह रही थी, जब पति की मौत की खबर मिली तो घर दौड़ी-दौड़ी घर पहुंची।

Advertisment

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मृतक युवक रामकृष्ण के चाचा रविंद्र यादव का कहना है कि रामकृष्ण और प्रियंका के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल, युवक युवती की एक साथ आत्महत्या के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों के घर में मातम पसर गया है। वहीं प्रियंका की शादी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें रामकृष्ण यादव शादी में मंच दिखाई दे रहा है। उसने प्रियंका की वरमाला के बाद मंच पर दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाई थी। अब यह फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें...इश्क, इजाजत फिर मौत: प्रेमिका के घर के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, 9 साल साथ रहने के बाद इसके लिए किया था इनकार

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले में ईसागढ़ थाना प्रभारी मीना रघुवंशी का कहना है कि दोनों ने एक ही खेत में एक ही पेड़ पर फंदा लगाया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisment
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Forest Guard Result Hold: एमपी में अब वनरक्षक भर्ती में गड़बड़ी की आशंका, ईएसबी ने रोका 113 उम्मीदवारों का रिजल्ट

publive-image

MP Forest Guard Result Hold: मध्य प्रदेश की सरकारी भर्तियों में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने एक बार फिर चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरक्षक भर्ती घोटाले की आंच अभी ठंडी नहीं पड़ी थी कि अब वनरक्षक भर्ती 2023 (mp police constable bharti ) में भी गड़बड़ी का संदेह जताया जा रहा है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP Employees Selection Board) ने असामान्य पैटर्न मिलने के बाद 113 उम्मीदवारों के परिणाम पर रोक लगा दी है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Advertisment
MP news ashoknagar news Ashoknagar Couple Suicide Case lover couple committed suicide Lover couple hanged themselves Ashoknagar suicide case girl committed suicide after marriage bride committed suicide suicide Isagarh Couple Suicide Case boyfriend suicide
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें