Advertisment

MP Agriculture Budget 2025: धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर मिलेंगे 4 हजार, पशु आहार की राशि डबल

MP Agriculture Budget 2025: धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर मिलेंगे 4 हजार, पशु आहार की राशि डबल MP Farmers Budget 2025; Madhya Pradesh Budget 2025 Agriculture Sector Allocation Update.

author-image
Preeti Dwivedi
MP Budget 2025 Kisan ke Liye Kya hai Khas

MP Budget 2025 Kisan ke Liye Kya hai Khas

MP Agriculture Budget 2025: मध्यप्रदेश विधानसभा में आज मोहन सरकार की ओर से वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ का बजट पेश किया।

Advertisment

जिसमें धान उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि के लिए बड़ा ऐलान बजट में किया गया है।तो वहीँ पशु आहार के लिए  लिए प्रतिदिन के हिसाब से मिलने वाली 20 रुपए की राशि को दोगुना करके 40 रुपए कर दिया गया है। किसानों को सौर ऊर्जा पंप के लिए 447 करोड़ का प्रावधान भी किया गया है।

बजट में किसानों के लिए क्या है खास

  • किसानों को सौर ऊर्जा पंप के लिए 447 करोड़ का प्रावधान!
  • धान उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि के लिए बड़ा ऐलान बजट में किया गया है।
  • धान उपार्जन अंतर्गत किसानों को 4 हजार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जा रहा है।
  • इसके लिए 850 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • 2025-26 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार 000 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • कृषि उपभोक्ताओं के बिजली बिल में राहत जारी रहेगी, जिसके लिए 19 हजार 000 करोड़ रुपए निर्धारित।

publive-image

  • गौशालाओं में पशु आहार के लिए प्रतिदिन रूपए 20 को दोगुना कर रूपए 40 किया जा रहा है।
  • 505 करोड़ का प्रस्ताव प्रस्तावित।
  • बजट में कृषि एवं संबंध क्षेत्रों के लिए 58 हजार 257 करोड़ का प्रावधान।
  • प्रदेश में उपलब्ध सिंचाई सुविधा को साल 2029 तक 100 लाख हेक्टेयर किया जाएगा।
  • बजट में कृषि एवं संबंध क्षेत्रों के लिए 58 हजार 257 करोड़ का प्रावधान।
  • नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स के तहत 183 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • प्रदेश में उपलब्ध सिंचाई सुविधा को वर्ष 2029 तक 100 लाख हेक्टेयर किया जाएगा।
Advertisment

यह भी पढ़ें: MP Budget 2025-26: इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर जोर, तैयार होगी 1 लाख km की सड़क और 500 रोड ओवर ब्रिज

Madhya Pradesh budget Agriculture budget 2025 MP Agriculture budget expectations
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें