Advertisment

MP Accidents: एमपी में सड़क दुर्घटनाओं में टॉप पर है ये जिला, भोपाल और ग्वालियर भी लिस्ट में शामिल

MP Accidents: मध्य प्रदेश के 5 जिलों में पिछले साल के मुकाबले इस साल दुर्घटनाएं 20 प्रतिशत ज्यादा बढ़ीं हैं।

author-image
Bansal News
MP Accidents: एमपी में सड़क दुर्घटनाओं में टॉप पर है ये जिला, भोपाल और ग्वालियर भी लिस्ट में शामिल

MP Accidents: मध्य प्रदेश के 5 जिलों में पिछले साल के मुकाबले इस साल दुर्घटनाएं 20 प्रतिशत ज्यादा बढ़ीं हैं।

Advertisment

2023 में 490 सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा हुईं

सड़क दुर्घटनाओं के मामले में इस साल के शुरुआती 6 महीने पिछले साल के मुकाबले ज्यादा खतरनाक साबित हुए। पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (PTRI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल जनवरी-जून 2022 के मुकाबले में साल 2023 में 490 सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा हुईं हैं।

इस प्रकार लगभग 2 प्रतिशत ज्यादा मामले सामने आए, पर जान गंवाने वाले साढ़े 4 प्रतिशत अधिक थे। आगर, सतना, भोपाल ग्रामीण, दतिया और छतरपुर में सड़क दुर्घटनाएं 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ीं।

घटनाएं कम होने की जगह बढ़

आगर में मरने वालों की संख्या 53, छतरपुर में 32, सतना में 41 प्रतिशत, जबलपुर में 29 प्रतिशत अधिक हो गई। दुर्घटनाएं रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठाने की बात करती रही, लेकिन घटनाएं कम होने की जगह बढ़ती जा रही हैं।

Advertisment

एमपी में साल 2021 में दुर्घटना संभावित क्षेत्र (ब्लैक स्पाट) की संख्या 395 थी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद दुर्घटनाएं कम करने के लिए कई मीटिंग में निर्देश दिए।

संभावित एजेंसियों से समन्वय बनाकर कदम उठाने के लिए कहा। इसके बाद भी हालात ये हैं कि साल 2022 में हुई दुर्घटनाओं के अनुसार दुर्घटना संभावित क्षेत्र (ब्लैक स्पाट) की संख्या बढ़कर 437 हो गई।

ये भी पढ़ें: 

Advertisment
road accidents in mp road accidents in indore MP news mp accidents Indore News Gwalior News bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें