Advertisment

MP Aaj Ka Mudda: आदिवासी वोटर है अहम फैक्टर, आधी आबादी भी बनेगी गेमचेंजर

Aaj Ka Mudda: मध्यप्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गजों की सभा हुई। पीएम मोदी ने जबलपुर तो प्रियंका ने धार जिले में चुनावी प्रचार किया।

author-image
Bansal news
MP Aaj Ka Mudda: आदिवासी वोटर है अहम फैक्टर, आधी आबादी भी बनेगी गेमचेंजर

MP Aaj Ka Mudda: मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गजों की सभा हुई। पीएम मोदी ने जबलपुर तो प्रियंका ने धार जिले में चुनावी प्रचार किया। दोनों का खास फोकस ST वोटर्स और महिला वोट बैंक पर रहा।

Advertisment

आदिवासी वोटर है अहम फैक्टर

रानी दुर्गावती जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने जबलपुर में दुर्गावती स्मारक का भूमिपूजन किया। वहीं धार जिले में प्रियंका ने आदिवासी जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया। आदिवासी बाहुल्य इलाकों में पीएम मोदी और प्रियंका की सभा बताने के लिए काफी है कि इस चुनाव में आदिवासी वोटर अहम फैक्टर बनने वाला है।

मालवा से प्रियंका ने किया वार

मालवा के शाजापुर में राहुल गांधी की सभा के बाद प्रियंका गांधी धार जिले के मोहनखेड़ा से चुनावी अभियान को धार देने पहुंचीं। इस इलाके से क्षेत्र के 6 आदिवासी बाहुल्य जिले कवर होते हैं। यही नहीं मोहनखेड़ा वही जगह है जहां इंदिरा गांधी से लेकर प्रियंका तक गांधी परिवार के कई सदस्य आ चुके हैं।

यही वजह थी कि प्रियंका अपने भाषण में दादी इंदिरा गांधी का बार-बार जिक्र करते नजर आईं। तो महिलाओं के मुद्दे पर ही बीजेपी पर निशाना भी साधा।

Advertisment

'23' की चाबी..'आधी आबादी'

प्रियंका गाँधी ने अपने संबोधन में आधी आबादी से कहा कि मेरी बहनों कौन सत्ता में आएगा, कौन सत्ता में नहीं आएगा ये आपके हाथ में है। अपने आप को फुसलाने मत दीजिए। समझ जाइए आपके साथ राजनीतिक खिलवाड़ हो रहा है। अपना भविष्य बनाना है तो अपने अनुभव पर उतरिए।

दिग्गजों की सभा होगी असरदार ?

धार से प्रियंका ने कांग्रेस के प्रचार को धार दी। पीएम मोदी ने जबलपुर से जबदस्त हुंकार भरी। जिस तरह प्रियंका ने जनता को बीजेपी के खिलाफ आगाह किया। उसी तरह पीएम ने भी जनता को चेताया कि कांग्रेस आ गई तो मध्यप्रदेश 25 साल पीछे चला जाएगा। पीएम के भाषण में आधी आबादी पर भी खास फोकस दिखा। उन्होंने रानी दुर्गावती के जीवन से लेकर उज्जवला गैस सिलेंडर तक का जिक्र किया।

आदिवासी-महिला देंगे किसका साथ ?

मालवा में समीकरण साधने प्रियंका की सभा महाकौशल के समीकरण सुधारने पीएम का प्रहार 23 में कितना असरदार होगा। आधी आबादी किसका साथ देगी और आदिवासी वोटर किसपर मेहरबान होगा। इसके लिए चुनावी नतीजों का इंतजार करना होगा।

Advertisment

बंसल न्यूज के सवाल

सवाल 1 - पीएम मोदी और प्रियंका की सभा वोट कन्वर्ट करने में असरदार होंगी ?

सवाल 2 - प्रधानमंत्री के दौरे से महाकौशल में बीजेपी के लिए समीकरण बदलेंगे ?

सवाल 3 - क्या आधी आबादी और आदिवासी वोटर बड़े फैक्टर साबित होंगे ?

यहां देखें पूरा वीडियों:

ये भी पढ़ें: 

PM Modi Jodhpur Visit: पीएम मोदी ने राजस्थान में इतने करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, पढ़ें पूरी खबर

Advertisment

पीएम मोदी की खादी खरीदने की अपील ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, खादी इंडिया ने बताया इतने करोड़ रुपये की हुई बिक्री

MP Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म, इन प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Congress Working Committee: दिल्ली में 9 अक्टूबर को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, जातिगत जनगणना समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Asian Games 2023: स्क्वाश में दीपिका-हरिंदर ने रचा इतिहास, मिक्स्ड टीम ईवेंट में जीता गोल्ड मेडल

Aaj Ka Mudda,  MP Election 2023, Madhya Pradesh, MP News, mp bjp, Mp Congress,  आज का मुद्दा, एमपी चुनाव 2023, मध्य प्रदेश, एमपी समाचार, एमपी बीजेपी, एमपी कांग्रेस, MP Election 2023, MP Politics,  Madhya Pradesh News

madhya pradesh MP news mp bjp mp congress MP election 2023 AAJ KA MUDDA
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें