Advertisment

MP Aaj Ka Mudda: कांग्रेस का इंदिरा कार्ड! क्या आदिवासी वोट बैंक बनेगा चुनौती?

MP Aaj Ka Mudda: एमपी के मंडला में प्रियंका गांधी ने कई बार इंदिरा गांधी का जिक्र किया। कांग्रेस इमोशनल कार्ड के जरिए आदिवासी वोट बैंक को साध रही है।

author-image
Bansal news
MP Aaj Ka Mudda: कांग्रेस का इंदिरा कार्ड! क्या आदिवासी वोट बैंक बनेगा चुनौती?

MP Aaj Ka Mudda: मध्यप्रदेश के मंडला में आज प्रियंका गांधी ने कई बार दादी इंदिरा गांधी का जिक्र किया। इससे पता चलता है क्या कांग्रेस इमोशनल कार्ड के जरिए आदिवासी वोट बैंक को साध रही है।

Advertisment

मंडला में कांग्रेस की चुनावी सभा

मध्यप्रदेश के महाकौशल में प्रियंका गांधी एक बार फिर इंदिरा की छवि के साथ आदिवासी वोटरों के बीच नजर आईं। चुनावी बिगुल बजने के साथ ही कांग्रेस अपने परंपरागत वोट बैंक को मजबूत करने में जुट गई है।

आदिवासियों के बीच पहुंची प्रियंका

मंडला की सभा में प्रियंका ने कईं बार दादी इंदिरा का जिक्र किया और आदिवासियों से उनके नाते को याद दिलाया। प्रियंका उसी छवि को भुनाते हुए आदिवासियों के हक और उनके साथ हो रहे अत्याचार की बात करती नजर आई। प्रियंका ने तेंदूपत्ता और पेसा एक्ट के जरिए महिलाओं और किसानों का मुद्दा उठाया। तो साथ ही पढ़ो और पढ़ाओ योजना का चुनावी वादा भी किया।

इंदिरा के बहाने, आदिवासी वोट !

इंदिरा कनेक्शन के जरिए कांग्रेस वही छवि प्रियंका गांधी के लिए गढ़ना चाहती है। जो दशकों पहले इंदिरा गांधी की आदिवासियों के बीच थी। इसका मध्यप्रदेश समेत बाकी चुनावी राज्यों में भी फायदा मिल सकता है। इधर बीजेपी कांग्रेस की इस कवायद को बखूबी समझ रही है और मध्यप्रदेश में आदिवासियों के लिए कामों को याद दिलाकर कांग्रेस पर तंज कस रही है।

Advertisment

क्या आदिवासी वोट बैंक बनेगा चुनौती ?

बीते चुनाव में आदिवासी वोट बैंक बीजेपी से ठिठक कर कांग्रेस के खाते में गया था। जिसके बूते कांग्रेस की कमलनाथ सरकार काबिज हुई। इस बार बीजेपी 2023 और 24 को फोकस करते हुए देशभर में आदिवासी वोट बैंक को साध रही है। अब देखना होगा 23 में आदिवासी किसका साथी बनता है।

आदिवासी सीटों के नतीजे

publive-image

बंसल न्यूज के सवाल

सवाल 1 - क्या कांग्रेस इंदिरा की छवि से आदिवासी वोट बैंक टारगेट कर रही है?

सवाल 2 - क्या कांग्रेस प्रियंका की इंदिरा गांधी जैसी छवि गढ़ना चाहती है?

Advertisment

सवाल 3 - 2018 की तरह क्या आदिवासी वोटर्स बीजेपी के लिए चुनौती बनेंगे?

यहां देखें पूरी वीडियों:

ये भी पढ़ें:

CG Elections 2023: पूर्व गृहमंत्री ने जताई CM बनने की इच्‍छा, 6 बार के विधायक है कंवर, जानें पूरी खबर

World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ कई रिकार्ड तोड़ने के बाद रोहित ने अपनी फीलिंग शेयर की, कही बड़ी बात

P-20 Summit 2023: राजधानी में 12 से 14 अक्टूबर तक होगा समिट, दिल्ली पुलिस ने जारी किए यातायात दिशा-निर्देश

Advertisment

Batla House Encounter: आरिज खान की फांसी की सजा को उम्रकैद में किया तब्दील, जानें क्या सुनाया फैसला

Navratri Recipe: मां शैलपुत्री के ​भोग के लिए घर पर ऐसे बनाए कलाकंद, ये रहा बेहद आसान तरीका

Priyanka Gandhi" MP news MP election 2023 mp congress madhya pradesh AAJ KA MUDDA
Advertisment
चैनल से जुड़ें