MP Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बादलों का डेरा, जानें आज कैसा रहे मौसम

MP Weather Update:  फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बादल डालेंगे डेरा, जानें आज कैसा रहे मध्‍य प्रदेश में मौसम।

MP Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बादलों का डेरा, जानें आज कैसा रहे मौसम

MP Weather Update:  मध्यप्रदेश में मौसम का रुख बदल गया है। आज से 19 जनवरी के बीच ठंडी हवाएं चलेंगी। वहीं बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसी के प्रदेश के कई जिलों में कोहरा गहराएगा। जिससे दो-तीन दिनों तक सूरज नहीं दिखेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसी के साथ उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ठंड भी बड़ेगी।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय भी एक्टिव हो गया है, लेकिन उसका असर प्रदेश में कम रहेगा। इस वजह से यहां इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

IMD के अनुमान के अनुसार आईए जानते हैं आज एमपी के बड़े शहरों में तापमान कितना रहेगा:

भोपाल (Bhopal weather update)

भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 22 तक हो सकता है। सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड पड़ेगी। बारिश होने की भी संभावनाएं हैं। इस बीच दिन में कोहरा देखने को मिल सकता है। भोपाल में आगामी दिनों में और ठंड भी देखने को मिल सकती है।

इंदौर (Indore weather update)

इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहेगा। अगर मौसम की बात करें तो सुबह ठंडा रहने की और दिन में कोहरा रहने की संभावना है। यहाँ भी सर्द हवाओं से ठंड और बढ़ने का अनुमान है।

जबलपुर (Jabalpur weather update)

यहाँ आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 23 तक रहने की संभावना है। मौसम की बात करें तो जबलपुर में भी दिन में कोहरा देखने को मिलेगा। यहाँ बारिश होने के भी आसार हैं।

ग्वालियर (Gwalior weather update)

ग्वालियर अंचल में भी ठुठरन भरी ठंड अब लोगों को परेशान करने लगी है। ग्वालियर में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। आज न्यूनतम तापमान 07 और अधिकतम तापमान 16 तक रहने की संभावना है। तापमान गिरने से और ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में कोहरा रहेगा।

उज्जैन (Ujjain weather update)

उज्जैन में आज न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। अगर मौसम की बात करें तो यहाँ भी बारिश के कारण ठंड में बढ़ोत्तरी होगी।

ये भी पढ़ें: 

MP Guest Teacher News: सरकारी कॉलेजों में अतिथि विद्वानों की नियुक्ति के लिये कैलेंडर जारी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

CG Politics News: नवा रायपुर में बने नए सरकारी बंगले का मोह, शिफ्ट होने इन माननीयों ने लिखा पत्र

MP News: स्वास्थ्य विभाग में होगी बंफर भर्ती, डिप्‍टी सीएम ने दिए खाली पद भरते के निर्देश, 3453 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम भी जल्‍द

Breathing Phone Lock: अब सांसों को पहचानकर खुलेगा फोन का लॉक, जानिए कैसे

Ayodhya Ram Mandir: पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बड़ा बयान- अब ऐसे तीर्थ यात्रा करेंगे बुजुर्ग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article