Advertisment

MP Weather Update: छतरपुर में पारा 1 डिग्री से नीचे, शीत लहर का Yellow Alert जारी

MP Weather Update: छतरपुर में पारा 1 डिग्री से नीचे, शीत लहर का Yellow Alert जारी, IMD का अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज़ पर

author-image
Bansal News
MP Weather Update: छतरपुर में पारा 1 डिग्री से नीचे, शीत लहर का Yellow Alert जारी

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं से कड़ाके की ठंड का सितम जारी है।  प्रदेश में सबसे ज्यादा  तापमान 25.4 सेंटीग्रेड उमरिया में तो वही सबसे कम तापमान छतरपुर के बिजावर में 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.  अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के खंडवा, खरगोन, शिवनी, छतरपुर में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है.

Advertisment

ग्वालियर-चंबल में 7 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। यहां उत्तराखंड के देहरादून से भी अधिक ठंडक है। राजधानी भोपाल में दिन का तापमान 23 डिग्री, वहीं इंदौर में 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज गुरवार को प्रदेश के कई शहरों में दिनभर सर्द हवाएं चलती रहेंगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी और बालाघाट में बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी के बाद ठंड से राहत मिलेगी।

Advertisment

imd-alert-25-jan

IMD के अनुमान के अनुसार आईए जानते हैं आज एमपी के बड़े शहरों में कैसा रहेगा मौसम:

भोपाल (Bhopal Weather Update)

भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 24 तक हो सकता है। सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड पड़ेगी। इसके साह ही मौसम विभाग ने सुबह से कोहरा रहने की संभावन जताई है।

इंदौर (Indore Weather Update)

इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहेगा। मौसम की बात करें तो सुबह ठंडा रहने की और दिन में कोहरा रहने की संभावना है। यहां भी सर्द हवाओं से ठंड और बढ़ने का अनुमान है।

Advertisment

जबलपुर (Jabalpur Weather Update)

यहाँ आज न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 23 तक रहने की संभावना है। मौसम की बात करें तो जबलपुर में भी दिन में कोहरा देखने को मिलेगा। दिन में ठंड कम रहने की संभावना है।

ग्वालियर (Gwalior Weather Update)

ग्वालियर में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। ग्वालियर में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। आज न्यूनतम तापमान 09 और अधिकतम तापमान 18 तक रहने की संभावना है। कोल्ड-डे से और ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में कोहरा रहेगा।

उज्जैन (Ujjain Weather Update)

उज्जैन में आज न्यूनतम तापमान 09 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। उज्जैन में भी बीते दिन ठंड बढ़ी है। रात और दिन के साथ यहां भी दिन में कोहरा रहने की संभावना है।

Advertisment
mp weather update mp today weather Mp aaj ka mausam
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें