Advertisment

MP को मिले 9 नए IAS: यूपीएएसी 2023 के चयनित अभ्यर्थियों को कैडर अलॉट, राज्य में अब 393 आईएएस

UPSC 2023 Cadre Allotment: लोक सेवा आयोग ने परीक्षा 2023 में चयनित हुए अभ्यर्थियों को कैडर अलॉट कर दिए हैं।

author-image
Bansal news
MP को मिले 9 नए IAS: यूपीएएसी 2023 के चयनित अभ्यर्थियों को कैडर अलॉट, राज्य में अब 393 आईएएस

UPSC 2023 Cadre Allotment: लोक सेवा आयोग ने परीक्षा 2023 में चयनित हुए अभ्यर्थियों को कैडर अलॉट कर दिए हैं। 180 में से नौ अफसरों को मध्यप्रदेश कैडर मिला है। नए आईएएस मिलने के बाद राज्य में IAS 393 हो गए हैं।

Advertisment

नए अफसरों में छाया सिंह, आकाश अग्रवाल और कुलदीप पटेल एपमी के रहने वाले हैं। बाकी चार आईएएस महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से एक-एक अफसर है।

यह भी पढ़ें-MPESB Group 5 Recruitment 2024: एमपी में ग्रुप 5 भर्ती के आवेदन तिथि में बदलाव, पदों में होगी बढ़ोतरी

बता दें सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी की ग्रेडेशन लिस्ट में 385 IAS अफसर थे। 1990 बैच के आईएएस मलय श्रीवास्तव रिटायर हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद 384 और नए अफसर आने के बाद आईएएस की संख्या बढ़कर 393 हो गई है।

Advertisment

नाम

रैंक

मूल राज्य

आशीष कुमार8राजस्थान
अनिकेत शांडिल्य12उत्तर प्रदेश
छाया सिंह65मध्यप्रदेश
आकाश अग्रवाल105मध्यप्रदेश
आशीष अशोक पाटिल147महाराष्ट्र
सुशीर श्रीकृष्णा श्रीराम155महाराष्ट्र
कुलदीप पटेल181मध्यप्रदेश
जमादर फरहान इरफान191महाराष्ट्र
रिषीकेश विजय ठाकरे224महाराष्ट्र

रिजल्ट अप्रैल में घोषित हुआ था

यूपीएएसी 2023 का रिजल्ट 16 अप्रैल को घोषित हुआ। कुल 1143 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई। फाइनल सिफारिशों के आधार पर 1016 उम्मीदवारों का चयन किया गया। 347 सामान्य, 115 ईडब्ल्यूएस, 303 ओबीसी, 165 एससी और 86 एसटी वर्ग के अभ्यर्थी थे। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने 28 नवंबर को कैडर आवंटन को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 1 से 8 दिसंबर तक रद्द रहेगी 6 ट्रेनें, कुछ के डायवर्ट, देखें लिस्ट

Advertisment

अक्टूबर में जारी हुई थी रिजर्व लिस्ट

UPSC ने अक्टूबर ने सिविल सेवा एग्जाम 2023 की रिजर्व सूची जारी की थी, जिसमें 120 उम्मीदवारों के नाम थे। जिनका सिलेक्शन ग्रुप-ए और ग्रुप-बी सिविल सेवा अधिकारियों के रूप में हुआ। इस लिस्ट में मोहम्मद आयब अंजुम का नाम सबसे ऊपर था। इसके अलावा जयंत गर्ग, राजवर्धन सिंह, सुरभि जैन, हिमांशु गुप्ता, पाटिल लोकेश मनोहर, स्नेहा, देबस्मिता बाल, अलीशा मल्होत्रा, अर्चिता मित्तल और आदित्य केशरी का चयन हुआ है।

MP news mp ias upsc 2023 cadre allotment मध्यप्रदेश आईएएस अफसर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें