Advertisment

MP में स्टूडेंट्स को लैपटॉप-स्कूटी‌ जल्द: मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को मिलेंगे, जापान से लौटकर बोले सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav: जापान से भोपाल लौटने के बाद सीएम मोहन यादव ने 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप और स्कूटी दी जाएगी

author-image
BP Shrivastava
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: जापान से भोपाल लौटने के बाद सीएम मोहन यादव ने 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप और स्कूटी दी जाएगी। साथ ही सीएम ने कहा कि मप्र सरकार ने कोई भी योजना बंद नहीं की है, लेकिन जो योजना एक साल के लिए थी वो तो एक साल के लिए ही रहेगी।

Advertisment

यहां बता दें, पिछले हफ्ते एक यूट्यूब पॉड कास्ट में भी सीएम मोहन यादव ने ऐसा ही जवाब दिया था। इसके बाद बाद विपक्ष हमलावर हो गया था।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1886069990249406636

जापान से लौटने के बाद सीएम ने कहा

जापान यात्रा से लौटने के बाद सीएम ने कहा, मप्र सरकार ने जब से अपना काम संभाला है। हम लगातार सभी वर्गों की सभी योजनाओं के लिए काम कर रहे हैं। हमने सरकार की किसी भी योजना के मूल स्वरूप को नहीं बदला है। विद्यार्थी वर्ग में हम बहुत जल्दी लैपटॉप की राशि देने वाले हैं। साथ ही स्कूल स्तर पर जो प्रावीण्य सूची में निकले हैं। हायर सेकंडरी स्तर के बच्चों को हम स्कूटी भी देने जा रहे हैं। जो हमारी योजना है। उसके अनुसार बच्चों को लाभ देंगे।

स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री का स्वागत

publive-image

जापान की यात्रा से लौटने के बाद भोपाल में स्टेट हैंगर पर सीएम मोहन यादव का स्वागत करने मंत्री गौतम टेटवाल, धर्मेन्द्र लोधी, विधायक भगवानदास सबनानी, बीजेपी जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, मेयर मालती राय पहुंचे। सीएम के साथ दिल्ली से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी भोपाल पहुंचे।

Advertisment

जापान बिछुड़ा हुआ भाई, अब वापस मिल रहा है

सीएम मोहन यादव ने कहा, मैं जापान की यात्रा पर था। जापान में मंदिरों के शहर में जब मैं दर्शन करने गया था। तो मैंने कहा कि, जापान और हमारे बीच संबंध और दोनों की आपसी समझ इतनी गहरी है कि हमारे तिरंगे पर हमारा राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र है। जापान तो अपने यहां सूर्य देवता को ही लगाए हुए है। हमसे वह तीन कदम आगे हैं। उनके यहां साढ़े तीन घंटे पहले ही सूर्य नारायण आ जाते हैं। अपने बीच में भगवान बुद्ध की संस्कृति, गणेश जी, सरस्वती माता 28 अलग-अलग देवी-देवता हैं। बस इतना ही फर्क है कि हमारे यहां शिव शक्ति भगवान शिव को माना जाता है। वहां वे सूर्य देवता को स्त्री रूप में मानते हैं। हमने कहा, जो मानना है मान लो। जापान तो हमारा बिछड़ा हुआ भाई है, जो हमको वापस मिल रहा है।

जापान बिछुड़ा हुआ भाई, अब वापस मिल रहा है

सीएम मोहन यादव ने कहा, मैं जापान की यात्रा पर था। जापान में मंदिरों के शहर में जब मैं दर्शन करने गया था। तो मैंने कहा कि, जापान और हमारे बीच संबंध और दोनों की आपसी समझ इतनी गहरी है कि हमारे तिरंगे पर हमारा राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र है। जापान तो अपने यहां सूर्य देवता को ही लगाए हुए है। हमसे वह तीन कदम आगे हैं। उनके यहां साढ़े तीन घंटे पहले ही सूर्य नारायण आ जाते हैं। अपने बीच में भगवान बुद्ध की संस्कृति, गणेश जी, सरस्वती माता 28 अलग-अलग देवी-देवता हैं। बस इतना ही फर्क है कि हमारे यहां शिव शक्ति भगवान शिव को माना जाता है। वहां वे सूर्य देवता को स्त्री रूप में मानते हैं। हमने कहा, जो मानना है मान लो। जापान तो हमारा बिछड़ा हुआ भाई है, जो हमको वापस मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: MP में बाघ की मौत: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघ ‘छोटा भीम’ ने तोड़ा दम, घायल अवस्था में वन विहार भोपाल लाया गया था

Advertisment

हड़ताल में तालाबंदी नहीं करते जापानी

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जापान के लोग तो विनम्रता के साथ इतने झुकते हैं कि उन पर दया आ जाती है। जापान में काम के प्रति कर्मठता कैसी होती है कि वहां की फैक्ट्री में अगर हड़ताल करना है तो हड़ताल में तालाबंदी नहीं हो सकती। मान लो जूता बनाने वाली फैक्ट्री में हड़ताल करना है तो एक पांव का जूता जरूर बनाएंगे, लेकिन हड़ताल भी करेंगे। वे हड़ताल के दौरान काम बंद नहीं करते, भले कुछ भी हो जाए। प्राइवेट कंपनी में रिटायरमेंट की कोई सीमा नहीं। जब तक चले तब तक आदमी काम करता रहता है।

भिंड में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री आग से तबाह: 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, एक कर्मचारी की मौत, 500 बेरोजगार

Bhind PriyaGold Biscuit Factory Fire

Bhind PriyaGold Biscuit Factory Fire: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। आग रविवार, 2 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे लगी, जिसने दोपहर तक भीषण रूप लिया। फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने लिए 12 टैंकरों ने 200 राउंड लगाकर पानी उड़ेला, फिर भी पूरी तरह से सफलता नहीं मिल सकी। इस अग्निकांड में फैक्ट्री पूरी तरह से तबाह हो गई। इस फैक्ट्री से 500 से अधिक कर्मचारी रोजगार से जुड़े थे। यह फैक्ट्री मालनपुर में विक्रम आर्या फूड्स प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से संचालित थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Advertisment
scooty CM Mohan Yadav 12th merit holders get laptop CM Mohan Yadav returned Japan CM announcement students
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें