Advertisment

Kailash Mountain: अब भारत से ही दिखेगा भगवान शिव का घर, ग्रामीणों ने तलाशा नया दर्शन मार्ग

कैलाश पर्वत यानि भगवान शिव का घर, अगर आप भी दर्शन करना चाहते है तो एक बड़ी खबर आपको खुश कर देगी जी हां अब भारत से ही कैलाश पर्वत के दर्शन की झलक हो जाएगी।

author-image
Bansal News
Kailash Mountain: अब भारत से ही दिखेगा भगवान शिव का घर, ग्रामीणों ने तलाशा नया दर्शन मार्ग

Kailash Mountain: कैलाश पर्वत यानि भगवान शिव का घर, अगर आप भी दर्शन करना चाहते है तो एक बड़ी खबर आपको खुश कर देगी जी हां अब भारत से ही कैलाश पर्वत के दर्शन की झलक हो जाएगी। यहां पर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की 18 हजार फीट ऊंची लिपुलेख पहाड़ियों से कैलाश पर्वत साफ दिखाई देगी। माना जा रहा है कि, पर्वत की हवाई दूरी 50 किलोमीटर बताया है।

Advertisment

जानिए कैसी हुई तलाश

आपको बताते चलें, नए दर्शन मार्ग की तलाश उत्तराखंड में हुई है जिसे ग्रामीणो ने तलाशा था, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अफसरों और विशेषज्ञों की टीम ने रोड मैप, लोगों के ठहरने की व्यवस्था, दर्शन के पॉइंट तक जाने का रूट सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए सर्वे किया। बताया जा रहा है कि, अपनी रिपोर्ट पर्यटन मंत्रालय को सौंपेंगे। इसके बाद इस नए दर्शन पॉइंट पर काम शुरू हो जाएगा।

बताते चलें कि, विशेषज्ञ टीम में शामिल कृति चंद ने बताया कि लिपुलेख की जिस पहाड़ी से पर्वत दिखता है, वह नाभीढांग के ठीक 2 किलोमीटर ऊपर है। वहीं पर माना जा रहा है कि, 4-5 दिन की यात्रा करके कैलाश पर्वत के दर्शन किए जा सकते हैं। श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग से धारचूला और बूढ़ी के रास्ते नाभीढांग तक पहुंचना होगा।

यहां से भी हो सकते है दर्शन

आपको बताते चलें, इसे लेकर स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि, पिथौरागढ़ के ही ज्योलिंगकांग से 25 किलोमीटर ऊपर लिंपियाधूरा चोटी से भी कैलाश पर्वत के दर्शन हो सकते हैं। वहीं पर लिंपियाधूरा चोटी के पास ओम पर्वत, आदि कैलाश और पार्वती सरोवर हैं।

Advertisment

पढ़ें ये खबर भी- 

JP Nadda Khargon Visit: विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां तेज, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आएंगे खरगोन

Uttarakhand Kailash Mountain: Tibbat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें