Motilal Singh Passed Away : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तरप्रदेश से सामने आ रही है जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर स्थित कैंप कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह का बीते गुरूवार देर रात सड़क हादसे में निधन हो गया है जिसमें उनकी पत्नी भी घायल हुई है।
जानें कैसे हुआ हादसा
आपको बताते चलें कि, आपको बताते चलें कि, यह हादसा गुरुवार की रात करीब एक बजे गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती जिले के खजौली चौकी के पास हुआ। जहां पर हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि, ड्राइवर को नींद आने की वजह से गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई, जिसमें पति पत्नी दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सीएम कैंप कार्यालय के मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं: योगी आदित्यनाथ कार्यालय, यूपी pic.twitter.com/QqWfik4lMG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
इलाज के दौरान तोड़ा दम
आपको बताते चलें कि, अस्पताल में इलाज के दौरान मोतीलाल सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आपको बताते चलें कि, मोतीलाल सिंह नगर निगम में अपर नगर अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में अपनी सेवा दे रहे थे।