Advertisment

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए विराट कोहली: दूसरे और तीसरे नंबर पर भी भारतीय क्रिकेटर, जानें नाम

Most Searched Cricketer Virat Kohli: कोहली गूगल में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उनके बाद महेंद्र सिंंह धोनी और रोहित शर्मा हैं।

author-image
Sanjeet Kumar
most searched cricketer

Most Searched Cricketer Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भारत ही नहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा पॉपुलर खिलाड़ियों की सूची में आते हैं। अब साल 2024 में वे गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप पर आ गए हैं। इसके अलावा साल 2024 में वे गूगल पर दूसरे सबसे ज्यादा सर्च होने 'एशियन' भी हैं। कोहली के बाद सबसे ज्यादा सर्च होने वाले खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नाम शामिल है।

Advertisment

Most Searched Cricketer लिस्ट में कौन किस नंबर पर?

1. विराट कोहली

क्रिकेट की रन मशीन कहे जाने वाले कोहली दुनिया की सबसे पॉपुलर पर्सनैलिटी में गिने जाते हैं। सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली को उनके खेलने के यूनिक अंदाज के लिए जाना जाता है। हाल के क्रिकेटर्स में शायद हीं कोई ऐसा क्रिकेटर होगा जो कोहली से ज्यादा पॉपुलर हो।

उनकी पॉपुलारिटी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब तक कोई भी IPL टाइटल नहीं जीत सकी है, लेकिन कोहली के कारण टीम सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग वाली टीमों में शामिल है। इसलिए वे सबसे ज्यादा सर्च होने वाले खिलाड़ियों में टॉप पर हैं। इसके अलावा 2024 में वे गूगल पर दूसरे सबसे ज्यादा सर्च होने वाले 'एशियन' हैं।

2. महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी सबसे ज्यादा पॉपुलर होने वाले खिलाड़ियों की सूची में आते हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया हैंडल्स पर उनके फॉलोवर्स की संख्या बताती है कि लोगों में उनकी पॉपुलारिटी कितनी है।

Advertisment

इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सीजन में तो उनका क्रेज देखते बनता है।

ये भी पढें: Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का एक टेस्ट मिस कर सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा, जानें इसकी वजह

3. रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा सबसे एलिगेंट और सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। इसके साथ ही वह सबसे बढ़िया कप्तानों में भी गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी का जलवा हम वनडे वर्ल्डकप 2023 और टी20 वर्ल्डकप 2024 में भी देख चुके हैं।

Advertisment

उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्डकप 2024 जिताया था। इसके साथ हीं वह सबसे ज्यादा सर्च होने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढें: Virat Kohli का 36वां जन्मदिन आज, क्या याद है आपको ये वायरल वीडियो!

virat kohli Rohit Sharma most searched cricketer cricket update Most Searched Cricketer Virat Kohli
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें