Advertisment

Moscow: यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस ने बदला आर्मी जनरल, जानिए कौन है?

author-image
Bansal News
Moscow: यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस ने बदला आर्मी जनरल, जानिए कौन है?

Moscow: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 7 महीनें से जारी युद्ध में बड़ी कामयाबी न मिलने के बाद रूस ने शुक्रवार को नया आर्मी जनरल नियुक्त किया है। नए आर्मी जनरल का नाम सर्गेई सुरोविकिन है, जो पहले पूर्व में वायु सेना में जनरल थे। नए जनरल यूक्रेन में लड़ रही रूसी बलों का समग्र कमांडर के रूप में कार्य करेंगे। इसकी जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने देते हुए कहा कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में सेना के संयुक्त समूह की कमान के लिए सेना के जनरल सर्गेई सुरोविकिन को नियुक्त किया गया है।

Advertisment

गौरतलब है कि रूस ने हाल ही में यूक्रेन के चार क्षेत्रों - डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज्जिया और खेरसॉन क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है। बता दें कि यूक्रेनी सेना ने देश के दक्षिणी हिस्सा खेरसॉन क्षेत्र में 2,400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश में लगे मास्को को पीछे खदेड़ दिया था, जिसने कीव को हजारों वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर फिर से कब्जा करने की अनुमति दी थी। माना जा रहा है कि पुतिन इन सब घटनाओं से खुश नहीं थे।

कौन है रूस के नए आर्मी जनरल

बता दें कि 55 वर्षीय सुरोविकिन का जन्म साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क में हुआ है। उन्होंने 2017 से रूस के वायु और अंतरिक्ष बलों का नेतृत्व किया है। साल 2017 में ही सीरिया में उनकी सेवा के लिए उन्‍हें सम्मानित भी किया गया था। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने 2004 में इस्लामिक विद्रोहियों के खिलाफ मास्को के युद्ध के दौरान चेचन्या में तैनात एक गार्ड डिवीजन की कमान को भी संभाल रखा था।

russia ukraine war Army General Sergey Surovikin Russian Defense Minister Sergey Shoigu
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें